
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
Jabalpur Assembly Election Result: जबलपुर पश्चिम सीट से इस बार बीजेपी ने राकेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था. जिन्होंने भारी बहुमतों के साथ जीत हासिल की. राकेश सिंह जो कि बीजेपी पार्टी से सांसद भी हैं. बीजेपी सांसद के सामने दो बार से विधायक चुने गए कांग्रेस के उम्मीदवार तरुण भनोट थे. इसलिए इस सीट का चुनावी माहौल कुछ ज्यादा ही गरम था..
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग हुई. रविवार को चुनाव के परिणाम आए. मध्य प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर दिखाई दी. कुछ सीटों पर निर्दलीय और बसपा के उम्मीदवारों के चलते त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा था. मध्य प्रदेश की कुछ खास सीटों की बात की जाए तो इनमें से एक जबलपुर पश्चिम की सीट थी. इस सीट पर बीजेपी ने सांसद राकेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. जो कि अब जीत चुके हैं.
कांग्रेस ने इस सीट से तरुण भनोट को टिकट दिया था वहीं, सांसद राकेश सिंह के चुनावी मैदान में उतरने से ये सीट काफी खास हो गई थी. राजनीतिक पंडितों की नजरें जबलपुर पश्चिम सीट पर लगी हुई थी. जो कि अभी हाल ही में कांग्रेस से विधायक थे. चुनावी प्रचार के दौरान बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह और कांग्रेस के तरुण भनोट के बीच जमकर बयानबाजी चली. दोनों ही पार्टियों के चुनावी रैली और जनसभाओं में जनता का हुजूम भी जमकर उमड़ा. अब देखना ये होगा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता किस उम्मीदवार अपना विधायक चुनती है.
यदि जबलपुर पश्चिम सीट के पुराने नतीजों की बात करें तो दो बार से यहां पर कांग्रेस का दबदबा रहा है. 2018 और 2013 के विधानसभ चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने ही जीत दर्ज की थी. उम्मीदवार भी तरुण भनोट रहे जो कि मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे. इसीलिए कांग्रेस ने एक बार फिर तरुण भनोट को चुनावी मैदान में उतारा है.
तरुण भनोट 2018 से 2020 तक मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार में मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री हैं. उन्होंने योजना, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग भी संभाला. भनोट ने 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जबलपुर पश्चिम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को सिर्फ 923 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की. 2018 के चुनाव में उन्होंने फिर से बब्बू को 18,683 वोटों से हराया. भनोट 2008 का विधानसभा चुनाव जबलपुर पश्चिम से बब्बू के खिलाफ हार गए. वह आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में फिर से जबलपुर पश्चिम से भाजपा के राकेश सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Madhya Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.