By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Madhya Pradesh
- Madhya Pradesh Election Results Hard Fight In Gohad Mehgaon Atar Bhind Lahar Sevada And Datia
Madhya Pradesh Election Results: गोहद, मेहगांव, अटेर, भिंड, लाहर, सेवदा और दतिया में कड़ा मुकाबला
देर शाम तक इन सभी सीटों के परिणाम घोषित हो जाएंगे. जनादेश किस पार्टी के पक्ष में है व किसकी बनेगी सरकार काफी हद तक स्पष्ट हो चुका है.
भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 230 विधानसभा क्षेत्रों में 28 नवंबर को हुए मतदान के बाद मंगलवार सुबह से वोटों की गिनती चल रही है. गोहाद, मेहगांव, अटेर, भिंड, लहार, सेवदा और दतिया में भाजपा- कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है तो वहीं बीएसपी के वोट बैंक में भी कुछ इजाफा देखने को मिल रहा है.
गोहद सीट पर कांग्रेस को बढ़त
गोहद सीट पर 28 नवंबर को हुए मतदान में 64 वोट पड़े थे. इस सीट पर भाजपा के लाल सिंह आर्य और कांग्रेस के रणवीर जाटव के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. हालांकि इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के डॉ जगदीश सिंह सागर और आम आदमी पार्टी (एएपी) के गुड्डू वाल्मीकि भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं अभी तक के रुझानों में इस सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है. 2013 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के लाल सिंह आर्य ने जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार ये सीट कांग्रेस के पाले में जाती दिखाई दे रही है.
मेहगांव सीट पर भाजपा पीछे
मेहगांव सीट पर भाजपा के राकेश शुक्ला और कांग्रेस के ओपी एस भदौरिया के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है. इस सीट पर उन्हें बीएसपी के कौशल तिवारी और आप के भूपेंद्र कराना (गुर्जर) के खिलाफ भी कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है. इस विधानसभा सीट पर 28 नवंबर को हुए मतदान में 63 प्रतिशत वोट पड़े थे. 2013 विधानसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने जीती थी. लेकिन इस बार ये सीट भाजपा के हाथ से फिसलती दिख रही है.
अटेर सीट पर भी मुकाबला कड़ा है
इसी प्रकार अटेर सीट पर 28 नवंबर को हुए मतदान में 62 प्रतिशत वोट पड़े थे. इस सीट पर बीजेपी के अरविंद सिंह भदौरिया, कांग्रेस के हेमंत कटारे, बसपा के संजीव बघेल और आप के अशोक सिंह (कानवार) किस्मत आजमा रहे हैं. शुरुआती रुझानों के मुताबिक़ इस सीट पर बसपा ने बढ़त बनाई हुई है. 2013 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के सत्यदेव कटारे ने जीत दर्ज की थी इस बार मुकाबला बसपा व कांग्रेस के बीच में है जिसमें इस बार भी कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है.
भिंड व लहार सीट पर भी है टक्कर
भिंड विधानसभा सीट पर 28 नवंबर को हुए मतदान में 63 प्रतिशत वोट पड़े थे. इस सीट पर भाजपा के राकेश चौधरी, कांग्रेस के रमेश दुबे और बसपा के संजीव सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है. 2013 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ये सीट बीजेपी के नरेंद्र सिंह कुश्वाहा ने जीती थी. इस बार के शुरूआती रुझान में इस पर बीएसपी ने बढ़त बना रखी है. लहार विधानसभा सीट पर 28 नवंबर को हुए मतदान में 62 प्रतिशत वोट पड़े थे. 2013 विधानसभा में यह सीट कांग्रेस के डॉ गोविंद सिंह ने जीती थी. इस सीट पर प्रमुख प्रतिद्वंदी भाजपा के राशल सिंह, कांग्रेस के डॉ गोविंद सिंह और बसपा के अम्बरीश शर्मा और आप के योगेंद्र सिंह कुशवाहा है. अब तक के रुझानो में इस सीट पर बीएसपी ने बढ़त बनाई हुई है.
सेवदा व दतिया में भी दिलचस्प है मुकाबला
सेवदा विधानसभा सीट पर भाजपा के राधे लाल बघेल, कांग्रेस के घनश्याम सिंह, बसपा के लखन सिंह यादव और आप की परिणीता राजे के बीच कठिन मुकाबला है. 2013 विधानसभा चुनाव में ये सीट बीजेपी के प्रदीप अग्रवाल के खाते में गई थी इस बार यहां का वोटिंग प्रतिशत 69 रहा है. रुझानों के मुताबिक इस बार ये सीट कांग्रेस के खाते में आती दिख रही है. नक्सल प्रभावित दतिया में इस बार 70 प्रतिशत मतदान हुआ. 2013 विधानसभा चुनाव में ये सीट बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा ने जीती थी. शुरूआती रुझानो में इस सीट पर बीजेपी लीड कर रही है. आज देर शाम तक इन सभी सीटों के परिणाम घोषित हो जाएंगे और जनादेश किस पार्टी के पक्ष में है व किसकी बनेगी सरकार काफी हद तक स्पष्ट हो चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें