MP Lok Sabha Chunav 2024 Dates: मध्य प्रदेश में कितने फेज में होंगे चुनाव? किस पार्टी ने किसे बनाया उम्मीदवार, राज्य में लोकसभा की कितनी सीटें, जानें सबकुछ

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Dates Full Schedule: मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें भी सामने आ गई हैं. भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने तारीखों की घोषणा में बताया है कि मध्य प्रदेश- एमपी में 29 सीटों पर चार चरणों में, 19, 26 अप्रैल, 7, 13 मई को वोट डाले जाएंगे.

Written by: Farha Fatima
Updated: March 19, 2024, 5:16 PM IST

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Dates 2024:  भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के चुनावी नतीजे राजनीति का रुख बदलने में अहम रोल निभाते हैं. इस राज्य के लोकसभा चुनावों के नतीजों की राजनीतिक गलियारों में बहुत अहमियत है. मध्य प्रदेश में कुल 29 लोकसभा क्षेत्र हैं. सीटों की बड़ी तादाद के चलते राजनीतिक दल इसे चुनावी युद्ध का मैदान मानते हैं. फिलहाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav (BJP) हैं.

मध्य प्रदेश- एमपी में 29 सीटों पर चार चरणों में 19 व 26 अप्रैल, 7 व 13 मई को वोट डाले जाएंगे (MP Lok Sabha Poll Dates)

मध्य प्रदेश में बहुमत पाने के लिए बड़ी राजनीतिक पार्टियां ऐड़ी चोटी का जो र लगा रही हैं. लेकिन इस राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में लगातार बदलाव होते रहते हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) लगातार एक दूसरे को हराने में उलझे रहते हैं. राज्य में निर्णायक जीत के बाद पिछले साल विधानसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत हासिल करने की ओर अग्रसर दिख रही है.लेकिन इस बीच, नवगठित I.N.D.I.A गठबंधन से समर्थित कांग्रेस का लक्ष्य भी मजबूत वापसी की ओर है.

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 चरण (MP Lok Sabha Poll Phases)

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनावों में राज्य के आकार के कारण, पिछले चुनावों के समान तीन से चार चरणों में चुनाव होने की संभावना है. कुल 29 लोकसभा क्षेत्रों के होने के चलते संसदीय प्रतिनिधित्व के मामले में मध्य प्रदेश छठा सबसे बड़ा राज्य है. मध्य प्रदेश में से दस सीटें एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए सीटें आरक्षित हैं,बाकी 19 और हैं.

मध्य प्रदेश 2019 लोकसभा चुनाव में किसने कितनी सीटें जीतीं (Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2019 Result)

2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मध्य प्रदेश में प्रचंड जीत हासिल की थी. 29 में से 28 सीटें जीतीं. द इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) केवल एक सीट जीतने में सफल रही थी.

ये हैं मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा क्षेत्र (Madhya Pradesh Lok Sabha Constituency List 2024)

मध्य प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की लिस्ट में मुरैना, भिंड (एससी), ग्वालियर, गुना, सागर, टीकमगढ़ (एससी), दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल (एसटी), जबलपुर, मंडला (एसटी), बालाघाट, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, देवास (एससी), उज्जैन (एससी), मंदसौर, रतलाम (एसटी), धार, इंदौर, खरगोन (एसटी), खंडवा, और बैतूल (एसटी) शामिल है.

उम्मीदवारों की लिस्ट

आगामी चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सत्ता में आने की उम्मीद है. लेकिन कांग्रेस भी अन्य दलों के साथ गठबंधन में आकर I.N.D.I.A गठबंधन के तहत मजबूत दावेदार साबित होता दिख रहा है. जिसका लक्ष्य पिछले चुनावों के मुकाबले में इस बार प्रदर्शन में सुधार करना है.

देखें 18वें लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवारों की लिस्ट ( Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Candidates List )

1 मुरैना: शिवमंगल सिंह तोमर (एनडीए)
2 भिंड (एससी): संध्या राय (एनडीए)
3 ग्वालियर: भरत सिंह कुशवाह (एनडीए)
4 गुना:ज्योतिरादित्य सिंधिया (एनडीए)
5 सागर: लता वानखेड़े (एनडीए)
6 टीकमगढ़ (एससी): वीरेंद्र खटीक (एनडीए)
7 दमोह: राहुल लोधी (एनडीए)
8 खजुराहो: वी डी शर्मा (एनडीए)
9 सतना: गणेश सिंह (एनडीए)
10 रीवा: जनार्दन मिश्रा (एनडीए)
11 सीधी: डॉ. राजेश मिश्रा (एनडीए)
12 शहडोल (एसटी): हिमाद्री सिंह (एनडीए)
13 जबलपुर: आशीष दुबे (एनडीए)
14 मंडला (एसटी): फग्गन सिंह कुलस्ते (एनडीए)
15 बालाघाट
16 छिंदवाड़ा
17 होशंगाबाद: दर्शन सिंह चौधरी (एनडीए)
18 विदिशा: शिवराज सिंह चौहान (एनडीए)
19 भोपाल: आलोक शर्मा (एनडीए)
20 राजगढ़: रोडमल नगर (एनडीए)
21 देवास (एससी): महेंद्र सिंह सोलंकी (एनडीए)
22 उज्जैन (अ.जा.)
23 मंदसौर: सुधीर गुप्ता (एनडीए)
24.रतलाम (एसटी): अनिता नागर सिंह चौहान (एनडीए)
25 धार
26 इंदौर
27 खरगोन (एसटी): गजेंद्र पटेल (एनडीए)
28 खंडवा: ज्ञानेश्वर पाटिल (एनडीए)
29 बैतूल (एसटी): दुर्गा दास उइके (एनडीए)

एमपी लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्रों और भाजपा के निर्वाचित सदस्यों की लिस्ट

1. मुरैना: नरेंद्र सिंह तोमर (भाजपा)
2. भिंड (एससी): संध्या राय (भाजपा)
3. ग्वालियर: विवेक शेजवलकर (भाजपा)
4. गुना: डॉ. के.पी. यादव (भाजपा)
5. सागर: राज बहादुर सिंह (भाजपा)
6. टीकमगढ़ (एससी): वीरेंद्र कुमार (भाजपा)
7. दमोह – प्रहलाद सिंह पटेल (भाजपा)
8. खजुराहो – विष्णु दत्त शर्मा (भाजपा)
9. सतना – गणेश सिंह (भाजपा)
10. रीवा – जनार्दन मिश्रा (भाजपा)
11. सीधी – रीति पाठक (भाजपा)
12. शहडोल (एसटी) – हिमाद्री सिंह (भाजपा)
13. जबलपुर – राकेश सिंह (भाजपा)
14. मंडला (एसटी) – फग्गन सिंह कुलस्ते (भाजपा)
15. बालाघाट – ढाल सिंह बिसेन (भाजपा)
16. छिंदवाड़ा – नकुलनाथ (कांग्रेस)
17. होशंगाबाद – उदय प्रताप सिंह (भाजपा)
18. विदिशा – रमाकांत भार्गव (भाजपा)
19. भोपाल – प्रज्ञा सिंह ठाकुर (भाजपा)
20. राजगढ़ – रोडमल नागर (भाजपा)
21. देवास (एससी) – महेंद्र सोलंकी (भाजपा)
22. उज्जैन (एससी) – अनिल फिरोजिया (भाजपा)
23. मंदसौर-सुधीर गुप्ता (भाजपा)
24.रतलाम (एसटी) – गुमान सिंह डामोर (भाजपा)
25. धार – छतर सिंह दरबार (भाजपा)
26. इंदौर – शंकर लालवानी (भाजपा)
27. खरगोन (एसटी) – गजेंद्र पटेल (भाजपा)
28. खंडवा – नंदकुमार सिंह चौहान (भाजपा)
29. बैतूल (एसटी) – दुर्गादास उइके (भाजपा)

पिछली 10 बार में किस पार्टी का कैंडिडेट रहा मध्यप्रदेश का CM 

  1. 2024- मोहन यादव, BJP से.
  2. 2020- शिवराज सिंह चौहान, BJP से.
  3. 2018- कमल नाथ, कांग्रेस से.
  4. 2013- शिवराज सिंह चौहान, BJP से.
  5. 2008- शिवराज सिंह चौहान, BJP से.
  6. 2005- शिवराज सिंह चौहान, BJP से.
  7. 2004- बाबूलाल गौड़, BJP से.
  8. 2003- ऊमा भारती, BJP से.
  9. 1998- दिग्विजय सिंह, कांग्रेस से.
  10. 1993- दिग्विजय सिंह, कांग्रेस से.

2024 के चुनाव में मध्य प्रदेश के नतीजों पर सबकी नजर रहेगी. इस राज्य के रुझान राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.