MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन 29 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Madhya Pradesh Forecast, Rain Update: बीते 24 घंटों के दौरान सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की है. वहीं आगामी 24 घंटों में भी मानसून के सक्रिय रहने की संभावना के साथ तेज बारिश हो सकती है.

Published date india.com Published: July 23, 2021 5:39 PM IST
Madhya Pradesh Orange Alert Zone List
Madhya Pradesh Orange Alert Zone List

MP Weather Forecast, Rains Latest Update News: मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है, कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी है, वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार राज्य में मानसून सक्रिय बना हुआ है. बीते 24 घंटों के दौरान सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की है. वहीं आगामी 24 घंटों में भी मानसून के सक्रिय रहने की संभावना के साथ तेज बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि राज्य के होशंगाबाद संभाग के तीन जिलों के अलावा विदिशा, रायसेन, सीहोर, मंडला, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा में बारिश हो सकती है. वहीं भोपाल, राजगढ़, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, सिवनी, बालाघाट और सागर जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

मालूम हो कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की भी खबरें हैं. इस बीच महाराष्ट्र के तटीय रायगढ़ जिले में एक गांव के नजदीक भूस्खलन होने के कारण 30 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक महाड तहसील के तलाई गांव में हुए इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई हादसे भी हो चुके हैं.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘भूस्खलन वाली जगह से अब तक 30 शव बरामद किए गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे के नीचे और लोगों के फंसे होने की आशंका है.’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मुंबई से करीब 160 किलोमीटर दूर महाड पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गई है. एक अन्य टीम के भी जल्द पहुंचने की संभावना है. (भाषा-आईएएनएस)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.