मध्यप्रदेश: चीतों की जान को खतरा, 3 और के गर्दन पर दिखे घाव के निशान, संक्रमण की आशंका

कूनो नेशनल पार्क के तीन चीतों के गले में घाव के चलते संक्रमण की आशंका है. चीतों के उपचार के लिए अफ्रीकी विशेषज्ञों को कूनो बुलाया गया हैं.

Published date india.com Published: July 18, 2023 2:32 PM IST
MP Latest News

MP Latest News: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) के तीन चीतों के गले में घाव के चलते संक्रमण की आशंका सताने लगी है. चीतों के उपचार के लिए चिकित्सकों का दल लगा हुआ है. वहीं अफ्रीकी विशेषज्ञ भी कूनो पहुंचने वाले हैं. वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में मौजूद चीतों में से तीन ओबान, फ्रेंडी और एल्टन की गर्दन में घाव पाए गए हैं. इन घाव के चलते संक्रमण की भी आशंका है. यह संक्रमण गर्दन में पाए गए हैं, जहां आईडी कॉलर लगा हुआ है.

जांच के लिए अफ्रीका से बुलाए गए विशेषज्ञ

कूनो नेशनल पार्क के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सकों की टीम लगातार चीतों की जांच कर रही है. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ भी कूनो पहुंचने वाले हैं. अधिकारी ने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा सभी चीतों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा. स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के बाद ही सारी स्थिति सामने आएगी. अधिकारी ने बताया कि इस समय जंगल में सक्रिय 10 चीतों की जांच पर जोर दिया जा रहा है.

अब तक आठ चीतों की मौत

ज्ञात हो कि बीते सप्ताह कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों की मौत हुई थी और इनके शरीर में चोटों के निशान पाए गए थे. वर्तमान समय में कूनो नेशनल पार्क में 15 वयस्क और एक शावक है. यहां अफ्रीका से लाए गए कुल 20 चीतों को छोड़ा गया था. वहीं एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था. इस तरह चीतों की संख्या बढ़कर 24 हो गई थी, लेकिन आठ चीतों की मौत ने इस संख्या को घटाकर 16 कर दिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Madhya Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.