Jagdish Devda Malhargarh Seat Election Result 2023: मल्हारगढ़ में फिर जगदीश देवड़ा की बढ़त, माना जाता है भाजपा का गढ़

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे अब साफ होने लगे हैं. शाम होते-होते स्थिति साफ हो जाएगी. इन सबमें मल्हारगढ़ सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है.

Written by: Shantanoo Mishra
Published: December 3, 2023, 3:00 PM IST

Jagdish Devda Malhargarh Vidhan Sabha Result 2023 Update: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. अब तक के रुझानों में भाजपा को बहुमत हासिल हो रही है. इन सब में मंदसौर जिले में मल्हारगढ़ विधानसभा सीट को बहुत जी महत्वपूर्ण माना जाता है. बता दें कि मल्हारगढ़ विधानसभा सीट पर साल 2008 से भाजपा जीत दर्ज कर रही है. यहां भाजपा की तरफ से जगदीश देवड़ा चुनावी मैदान में हैं और कांग्रेस ने परशुराम सिसोदिया को अपना चेहरा बनाया है.

क्या है इस पर दोनों पार्टियों को का हाल?

अब तक के मतगणना के अनुसार, मल्हारगढ़ विधानसभा सीट पर कुल 21 चरणों में 13 चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है. बता दें कि अब तक हुए मतगणना में इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी जगदीश देवड़ा 29,781 वोटों से आगे हैं.

पिछले चुनाव में क्या था इस विधानसभा सीट का हाल?

साल 2008 से लगातार मल्हारगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है. इस सीट पर कांग्रेस लगातार पूरी ताकत झोंकती है, लेकिन पिछले दो सालों से उन्हें हार का ही सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन उस समय भी कांग्रेस जीत नहीं पाई थी और अब तक हुए मतगणना में भाजपा का पलड़ा फिर भारी होता हुआ दिखाई दे रहा है.

मल्हारगढ़ रहा है भाजपा का गढ़

मल्हारगढ़ को भाजपा का गढ़ माना जाता है. बता दें कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में किसान आंदोलन बड़ा मुद्दा था. लेकिन इसके बावजूद भाजपा के जगदीश देवड़ा को 99,839 वोट मिले थे और कांग्रेस 87,967 वोट ही जुटा पाई थी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Madhya Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.