
Laxmi Narayan Tiwari
लक्ष्मी नारायण तिवारी India.Com Hindi में फरवरी 2018 से चीफ-सब एडिटर के पद के तौर कार्यरत हैं. मुझे मेडिटेशन करना पसंद है और हार्ड न्यूज पर काम करना पसंद हैं. ... और पढ़ें
bjp, Politics, MP Assembly Election 2023, Madhya Pradesh Assembly Election 2023: एमपी विधानसभा चुनाव 2023: मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी ने एक बार फिर से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन के स्तर पर रणनीति को अंजाम देना शरू कर दिया है. बीजेपी ने सांगठनिक स्तर पर कसावट लाना शुरू कर दी है और इसी क्रम में मध्य प्रदेश की बीजेपी की राज्य इकाई ने अपने कोर ग्रुप और प्रदेश चुनाव समिति की 27 मई को घोषणा कर दी है.
एमपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की चुनाव समिति में 4 केंद्रीय मंत्रियों समेत सीएम, प्रदेश अध्यक्ष के अलाव कुछ मंत्रियों और विधायकों को जगह मिली है. साथ ही संगठन के पदाधिकारियों को जगह मिलती है.
1. विष्णु दत्त शर्मा- प्रदेश अध्यक्ष-
2. शिवराज सिंह चौहान- मुख्यमंत्री
3. नरेंद्र सिंह तोमर-केंद्रीय मंत्री
4. कैलाश विजयवर्गीय- बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव
5. वीरेंद्र सिंह खटीक- केंद्रीय मंत्री
6. ज्योतिरादित्य सिंधिया- केंद्रीय मंत्री
7. राकेश सिंह- सांसद, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
8. फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय राज्य मंत्री
9. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री मध्य प्रदेश शासन
10. लाल सिंह आर्य- बीजेपी एसटी मोर्चा अध्यक्ष
11. भूपेंद्र सिंह- मंत्री मप्र शासन
12. राजेंद्र शुक्ला- विधायक
13. गजेंद्र सिंह पटेल- सांसद
14. रामपाल सिंह- विधायक
15. हितानंद- प्रदेश महामंत्री (संगठन)
16. श्रीमती माया नारोलिया- प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा
17. शिव प्रकाश-राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री
18. मुरलीधर राव-प्रदेश प्रभारी
19.पंकजा मुंडे- प्रदेश सह प्रभारी

बीजेपी के प्रदेश कोर ग्रुप में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत, बीजेपी के एक राष्ट्रीय महासचिव को भी जगह दी गई है. प्रदेश
अध्यक्ष और मुख्यमंत्री तो इस कोर ग्रुप में होते ही है साथ ही इसमें राज्य के कुछ मंत्रियों और विधायकों को भी जगह
दी गई है और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठभूमि के बीजेपी के संगठन में अहम भूमिका निभा रहे नेता भी अपनी
खास उपस्थिति इस सूची में दर्ज करा रहे हैं. एमपी बीजेपी ने कुल मिलाकर 18 सदस्यों के कोर ग्रुप का ऐलान कर
दिया है.
मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कल शुक्रवार को राज्य के कोर ग्रुप की सूची सोशल मीडिया में
शेयर की है. इस सूची के मुताबिक ये नाम है:-
1. विष्णु दत्त शर्मा- प्रदेश अध्यक्ष-
2. शिवराज सिंह चौहान- मुख्यमंत्री
3. नरेंद्र सिंह तोमर-केंद्रीय मंत्री
4. कैलाश विजयवर्गीय- बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव
5. ज्योतिरादित्य सिंधिया- केंद्रीय मंत्री
6. फग्गन सिंह कुलस्ते- केंद्रीय मंत्री
7. राकेश सिंह- सांसद, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
8. नरोत्तम मिश्रा-मंत्री मप्र शासन
9. लाल सिंह आर्य-बीजेपी एसटी मोर्चा अध्यक्ष
10. – जयभान सिंह पवैया- प्रदेश सह-प्रभारी महाराष्ट्र
11.राजेंद्र शुक्ला- विधायक
12.भूपेंद्र सिंह- मंत्री मप्र शासन
13. हितानंद शर्मा- प्रदेश महामंत्री (संगठन)-
14. कविता पाटीदार- प्रदेश महामंत्री-
15. ओम प्रकाश धुर्वे- राष्ट्रीय मंत्री
16. राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री- शिव प्रकाश
17. प्रदेश प्रभारी- मुरलीधर राव
18. प्रदेश सह प्रभारी- पंकजा मुंडे

मध्य प्रदेश की बीजेपी के कोर कमेटी के पदाधिकारी राज्य की राजनीति में शक्तिशाली माने जाते हैं और बड़े निर्णयों में इनकी भूमिका होती है. पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में बीजेपी बहुमत से दूर रह गई थी. बीजेपी को 109 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 114 सीटों पर जीत मिली थीं. बीजेपी पिछले चुनाव में हालाकि वोट प्रतिशत में कांग्रेस से आगे थी. कांग्रेस को 40.89 फीसदी वोट मिले थे जबकि सीटें 114 मिली थीं, जबकि बीजेपी को 41.02 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन सीटें 109 ही जीत पाई थी. इसके बाद कमलनाथ ने निर्दलीयों और अन्य छोटे दलों का समर्थन लेकर सरकार बनाई थी, लेकिन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य के 22 समर्थक विधायकों ने कमलनाथ की सरकार की सरकार गिरा दी थी और कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी और बाद में उपचुनाव में अधिकतर विधायक जीत कर आ गए थे. बीजेपी ने 19 विधानसभा सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस 9 सीटें ही जीत पाई थी. मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति पर काम कर रहीं हैं.
शिवराज के नेतृत्व में बनी सरकार साल 2023 में जनता के बीच एक बार फिर से जाएगी. अब बीजेपी आगामी विधान सभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि पर. मध्य प्रदेश में बीजेपी के सामने एक बार फिर से एंट्री कंबेसी फैक्टर का सामना करना पड़ेगा. वहीं, कमजोर हालत और आपसी खींचतान में जुटी कांग्रेस चुनाव में कितना जोर लगा पाएगी यह तो नतीजे के बाद ही तय हो पाएगा, लेकिन सत्ता उसे ही मिलेगी, जिसे जनता जिताएगी. हालाकि अभी से किसी तरह की चुनावी लहर जैसा कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.