
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
नई दिल्ली- भांडेर से कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान यह दावा किया था कि भाजपा को इन चुनावों में 50 से भी कम सीटें मिलेंगी. अगर इससे ज्यादा सीटें मिलीं तो वह अपना मुंह काला करवा लेंगे. इसके लिए उन्होंने तारीख और स्थान भी बताया था. कहा था कि 7 दिसंबर को भोपाल राजभवन के सामने दोपहर 2 बजे अपने हाथों से मुंह काला करेंगे. तय तारीख पर भांडेर विधानसभा सीट से चुनाव जीते फूलसिंह बरैया ने भोपाल में अपने चेहरे पर कालिख पोती.
मीडिया से बातचीत के दौरान फूलसिंह बरैया ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कालिख पोती है. जो वादा किया था उसे पूरा किया है.
| VIDEO
#WATCH मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में भोपाल में राजभवन के बाहर ईवीएम वाले पोस्टरों पर काली स्याही पोत दी। pic.twitter.com/oGpyWeGFRs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2023
कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह और युवा कांग्रेस नेता योगेश दंडोतिया ने ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा की थी साथ ही उन्होंने कहा था कि चुनावी माहौल में फूल सिंह बरैया ने भाव में आकर यह बयान दिया था, लेकिन परिणाम कुछ और आ गए. इसलिए फूल सिंह बरैया द्वारा कही गई बात का सम्मान रखने के लिए यहां पत्रकारों के सामने ही युवक कांग्रेस नेता योगेश दंडोतिया ने अपना मुंह काला कर लिया है. उन्होंने फूल सिंह बरैया से अपील की है कि उनकी बात का सम्मान हो चुका है, इसलिए अब उन्हें राजभवन के सामने मुंह काला करने की कोई जरूरत नहीं है.
पत्रकारों से चर्चा करते हुए राजेंद्र सिंह ने कहा था कि चुनावी माहौल में बड़े-बड़े वादे करने वाली भारतीय जनता पार्टी दलित नेता का शोषण करने की कोशिश कर रही है. उनका मुंह काला करने के लिए उकसा रही है, लेकिन उससे पहले भारतीय जनता पार्टी को अपने सभी वादे पूरा करना चाहिए. जिसमें उन्होंने हर व्यक्ति को 15-15 लाख रुपए देने, 2 करोड़ लोगों को रोजगार और महंगाई पर लगाम लगाने जैसे जो वादे किए थे, उन्हें पहले पूरा करना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.