MP Assembly Election Resuts 2023: कांग्रेस उम्मीदवार सचिन यादव अपनी सीट कसरावद से चल रहे पीछे

मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता और उपमुख्यमंत्री रह चुके स्वर्गीय सुभाषचंद्र यादव के बेटे और पूर्व केंद्रीय मंत्री और पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव के छोटे भाई है Sachin Yadav

Published date india.com Published: December 3, 2023 3:41 PM IST
MP Assembly Election Resuts 2023: कांग्रेस उम्मीदवार सचिन यादव अपनी सीट कसरावद से चल रहे पीछे
फोटो: साभार : सचिन यादव फेसबुक

MP के खरगोन जिले की कसरावद सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सचिन यादव करीबी मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी से पीछे चल रहे हैं. सचिन सुभाषचंद्र यादव 2606 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं. उन्हें करीब 42806मिल चुके हैं , जबकि बीजेपी के उम्मीदवार आत्मा राम पटेल को 45412 से अधिक मत मिल चुके हैं और 2606 से आगे अपनी बढ़त बनाए हुए हैं .

बता दें कि मध्य प्रदेश की विधान सभा की 230 सीटों पर बीजेपी 166 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और कांग्रेस 62 सीटों पर आगे चल रही है .

कांग्रेस के सचिन यादव खरगोन जिले की कसरावद सीट मध्य प्रदेश के एक बड़े नेता एवं उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव के बेटे हैं. बड़े भाई अरुण यादव भी कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और मध्य प्रदेश कांगेस के अध्यक्ष भी.वह पहली बार 2013 में विधायक बने और दोबारा 2018 में भी जीते और कांग्रेस की कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बने थे. अब तीसरी बार चुनाव में हैं. 10 जनवरी 1982 को जन्मे सचिन यादव ने 2003 में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल से बीकॉम किया था. इसके बाद वह अपनी राजनीतिक विरासत में भाई अरुण यादव के सानिध्य में राजनीती को आगे बढ़ा रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.