live

MP Election LIVE Updates: मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, ये चीजें ले जाना प्रतिबंधित

उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा है कि पोस्टल बैलेट की गिनती की पूरी प्रक्रिया में सारे नॉर्म्स एवं प्रोटोकॉल्स का अक्षरशः पालन करें. पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू करने के आधा घंटा बाद ही ईवीएम में दर्ज मतों की गणना शुरू की जाए.

Published date india.com Published: December 1, 2023 6:56 AM IST
MP Election LIVE Updates: मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, ये चीजें ले जाना प्रतिबंधित

MP Election LIVE Updates: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना तीन दिसंबर को होने वाली है, मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं. भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना केंद्र में मोबाइल और कैलकुलेटर ले जाने को प्रतिबंधित किया है. आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने गुरुवार को प्रदेश के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की.

बैठक में तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना की व्यापक तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उप निर्वाचन आयुक्त भादू एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने कहा कि मतगणना केंद्र पर पासधारक ही प्रवेश कर सकेंगे. किसी भी अनाधिकृत और अवांछित व्यक्ति को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेगा. मतगणना केंद्र में मोबाइल और कैलकुलेटर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा, सिर्फ मतगणना कराने में तैनात मतगणना कर्मी ही कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे.

उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि मतगणना केंद्र में सभी व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थित एवं चाक-चैबंद रहें. निर्वाचन से जुड़ी सभी सूचनाएं प्रेक्षकों, राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों, मीडिया और जनसामान्य को देते रहें, जिससे किसी भी प्रकार की असत्य या भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न हों. किसी भी प्रकार की संवादहीनता की स्थिति नहीं रहनी चाहिए.

उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा है कि पोस्टल बैलेट की गिनती की पूरी प्रक्रिया में सारे नॉर्म्स एवं प्रोटोकॉल्स का अक्षरशः पालन करें. पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू करने के आधा घंटा बाद ही ईवीएम में दर्ज मतों की गणना शुरू की जाए. ईवीएम में दर्ज मतों की गणना के लिए मतगणनाकर्मियों और माइक्रो ऑब्जवर्स को प्रशिक्षित करें. मतगणना स्थल की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कमी न रहे. मतगणना केंद्र में सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था रहे. सभी जिला निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मतगणना के दिन रेन्डमाइजेशन से लेकर विजयी अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र वितरित किए जाने तक संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया में पूरी तरह से निष्पक्षता व पारदर्शिता बनी रहे. मतगणना प्रक्रिया की शुद्धता पर कोई संदेह या गफलत नहीं होनी चाहिए.

Live Updates

  • Dec 1, 2023 1:39 PM IST

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एग्जिट पोल आने के बाद कहा, एक बार फिर भाजपा राज्य में शानदार बहुमत प्राप्त करने जा रही है.

  • Dec 1, 2023 10:45 AM IST

    हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे : नरोत्तम मिश्रा

    एग्जिट पोल पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है, ”कि हम करीब 150 सीटें जीतेंगे. उन्होंनें कहा पीएम मोदी ने वो काम किया है, जहां गरीबों को फायदा हुआ है. शिवराज सिंह चौहान ने सत्ता में आते ही गरीबों के लिए फायदेमंद योजनाएं पेश कीं.
  • Dec 1, 2023 10:39 AM IST

    केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव अभियान के शुरू होने से लेकर मतदान तक मेरा वाकया नहीं बदला है. मैं कहता था कि 2003, 2023 में दोहराएगा. अभी भी मैं अपने बात पर कायम हूं.

  • Dec 1, 2023 10:35 AM IST

    एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस और बीजेपी के जीत के दावे बरकरार है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दावा है कि कांग्रेस को 57 से भी अधिक सीटें मिलेंगी. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 52 से 55 सीटों का दावा किया.

  • Dec 1, 2023 7:16 AM IST

    एग्जिट पोल के अनुसार, 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में 62 सीमांत सीटें सरकार गठन के लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं.

  • Dec 1, 2023 7:15 AM IST

    कांग्रेस का वोट शेयर 2018 के 43.1 प्रतिशत से घटकर इस बार 42.1 प्रतिशत होने की संभावना है, यानी 1 प्रतिशत की गिरावट.

  • Dec 1, 2023 7:01 AM IST

    भोपाल क्षेत्र में कांग्रेस को इस बार 11 सीटें जीतने की संभावना है, जो 2018 में 9 थी. भाजपा को 14 सीटें जीतने की उम्मीद है, जो 2018 की 16 सीटों से कम है.

  • Dec 1, 2023 7:00 AM IST

    कांग्रेस का वोट शेयर 2018 के 33.6 फीसदी से बढ़कर इस बार 41.6 फीसदी होने की संभावना है, जबकि भाजपा का वोट शेयर 2018 के 38.1 फीसदी से मामूली बढ़कर इस बार 38.9 फीसदी होने की संभावना है.

  • Dec 1, 2023 7:00 AM IST

    एग्जिट पोल के मुताबिक, बघेलखंड क्षेत्र की 56 सीटों में जहां 2018 में कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं, इस बार पार्टी को 28 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि भाजपा को 25 सीटें मिलने का अनुमान है. भगवा पार्टी ने 2018 में इस क्षेत्र में 38 सीटें जीती थीं.

  • Dec 1, 2023 7:00 AM IST

    एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल के अनुसार, 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विपक्षी कांग्रेस राज्य के छह क्षेत्रों में से चार में बढ़त हासिल करती दिख रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.