Mp Assembly Elections Will Shivraj Singh Able To Win Budhni 4th Time In A Row
MP Assembly Elections: बुधनी में जीत चौका लगा चुके CM शिवराज सिंह चौहान, क्या पांचवी बार जीतेंगे?
Budhni Assembly Constituency मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गढ़ है. वह यहां से लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं. अब प्रश्न ये है कि क्या वे एक बार फिर जीत दर्ज करेंगे.
MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश में बुधनी विधानसभा सीट एक हॉट सीट है. ऐसा इसलिए क्योंकि स्वयं सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) यहां से मैदान में हैं. बुधनी विधानसभा सीट (Budhni Assembly Constituency) एक तरह से भाजपा का गढ़ है. पार्टी साल 2003 से लगातार बुधनी विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज करती आई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साल 2006 उपचुनाव के अलावा 2008, 2013 और 2018 में यहां से जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं. जबकि साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता राजेंद्र सिंह ने यहां से जीत दर्ज की थी. BJP ने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी से अपना उम्मीदवार बनाया है. चलिए जानते हैं बुधनी विधानसभा क्षेत्र का सियासी गणित और वहां का चुनावी इतिहास.
राज्य विधानसभा की 230 सीटों में से बुधनी 156 नंबर की सीट है. बुधनी विधानसभा सीट राज्य के सिहोर जिले की चार सीटों में से एक है और यह विदिशा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. साल 2018 में मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार अरुण सुभाषचंद्र को 58 हजार, 999 मतों से हराया था. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के रमाकांत भार्गव सांसद चुने गए थे. रमाकांत भार्गव ने उस समय कांग्रेस उम्मीदवार शैलेंद्र रमेशचंद्र पटेल को 5 लाख, 3 हजार 84 मतों से हराया था.
कब होगा मतदान
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत सभी 230 सीटों के लिए एक साथ एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा. बुधनी में भी 17 नवंबर को ही मतदान होगा और 3 दिसंबर 2023 को पांच राज्यों के विधानसभाओं के लिए एक साथ मतगणना होगी. इसी के साथ यह भी पता चल जाएगा कि शिवराज सिंह बुधनी से जीत का चौका लगाते हैं या उन्हें इस बार हार का मुंह देखना पड़ता है.
कब कितने अंतर से जीते शिवराज
साल 2018 – 58,999 मतों से जीते
साल 2013 – 84,805 मतों से जीत दर्ज की
साल 2008 – 41,525 वोटों से जीते
साल 2006 – 36 हजार से ज्यादा मतों से जीते
सिहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट को ग्रामीण क्षेत्र की सीट है. यहां पर कुल 2 लाख 45 हजार से ज्यादा मतदाता हैं, जिनमें से 1 लाख 28 हजार से ज्यादा पुरुष वोटर हैं. जबकि 1 लाख 16 हजार से ज्यादा महिला मतदाता इस विधानसभा क्षेत्र में हैं. बता दें कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बुधनी विधानसभा के लिए 83.04 फीसद मतदान हुआ था. साल 2013 में यहां 80.18 और 2008 में 72.59 फीसद मतदान हुआ था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.