MP Election 2023: CM शिवराज के घर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी, लोगों ने कहा- राजनीति में नया अंदाज

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल मुख्यमंत्री के गांव जैत पहुंच गए और वहां मुख्यमंत्री के घर भी गए और मुख्यमंत्री के भाई नरेंद्र सिंह चौहान एवं परिजनों से मुलाकात की

Published date india.com Updated: October 31, 2023 4:45 PM IST
MP Election 2023: CM शिवराज के घर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी, लोगों ने कहा- राजनीति में नया अंदाज

MP Election 2023: मध्य प्रदेश की सियासत काफी तेज़ हो गई है. मध्य प्रदेश के सीहोर की राजनीति में खास दृश्य देखने को मिला. मध्य प्रदेश एमपी (MP ) के बुधनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल जैत गांव में अपने चुनाव प्रचार के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंच गए .इसको देख वहां के लोग हैरान हो गए. भाजपा के नेता शिवराज  बुधनी जिले से उम्मीदवार बनाये गये है और इनके विपक्ष में कांग्रेस की ओर से टीवी एक्टर विक्रम मस्ताल को चुनावी मैदान में उतारा गया है.  बुधनी विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी इस चुनावी रण को जीतने के लिए एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा रही है,और दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं , क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान एवं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल वोट मांगने के लिए गांव-गांव और घर-घर जा रहे हैं.

वायरल फोटो- 

मुख्यमंत्री के घर वोट मांगने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी, सोशल मीडिया पर फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल मुख्यमंत्री के गांव जैत पहुंच गए और वहां मुख्यमंत्री के घर भी गए और मुख्यमंत्री के भाई नरेंद्र सिंह चौहान एवं परिजनों से मुलाकात की और अपने पक्ष में वोट डालने के लिए अपील भी की. कांग्रेस प्रत्याशी का यह मुख्यमंत्री के घर परिजनों से मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

जानिए कौन है टीवी एक्टर विक्रम मस्ताल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बुधनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम टीवी के कलाकार रहे है, हनुमान का किरदार निभाने मस्ताल ने अपने एफिडेविट में बताया है कि उनके ऊपर मोबाइल के अलावा वाहन का भी लाखों रुपये का लोन है. विक्रम मस्ताल पर लगभग 10 लाख रुपए का लोन है. वहीं उनकी चल संपत्ति 31 लाख रुपए के आस पास है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

विक्रम मस्ताल मुख्यमंत्री शिवराज की तुलना में आर्थिक रुप से कमजोर

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल ने अपनी एफिडेविट में खुद को आर्थिक रुप से कमजोर बताया है. मुख्यमंत्री शिवराज की चल संपत्ति जहां एक करोड़ 11 लाख है, तो वहीं उनकी पत्नी के नाम एक करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक कीमत की चल संपत्ति है.वहीं मस्ताल की कुछ खास स्थित नहीं है

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Madhya Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.