Exit Poll के नतीजों पर Uma Bharti ने कहा- मैं एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करती, क्योंकि...

भारतीय जनता पार्टी की सीनियर लीडर उमा भारती ने कहा कि वह एग्जिट पोल पर 'भरोसा' नहीं करतीं.

Published date india.com Published: November 30, 2023 7:07 PM IST
Uma Bharti (Photo Courtesy_ANI)
Uma Bharti (Photo ANI)

Madhya Pradesh Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि वह एग्जिट पोल पर ‘भरोसा’ नहीं करतीं. तेलंगाना में मतदान समाप्त होने के बाद शाम को पांच राज्यों के एग्जिट पोल प्रसारित किए जा रहे हैं. कई एजेंसियों के Exit Poll में मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बीजेपी को झटका लगता दिख रहा है. बता दें कि इन पांच राज्यों में सात नवंबर (मिजोरम और पहला चरण छत्तीसगढ़), 17 नवंबर (मध्य प्रदेश), 25 नवंबर (राजस्थान) और 30 नवंबर (तेलंगाना) में विधानसभा चुनाव हुए हैं.

Madhya Pradesh Exit Polls Results 2023: मध्य प्रदेश से BJP के लिए अच्छी खबर, कांग्रेस को लग सकता है झटका, जानिए

उमा भारती ने संवाददाताओं से कहा- ‘मैं चाहती हूं कि मेरी पार्टी मध्य प्रदेश में सरकार बनाये. मैं Madhya Pradesh के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का बहुत सम्मान करती हूं.’ एग्जिट पोल (MP Exit Poll) के बारे में पूछे जाने पर भारती ने कहा कि वह उन पर भरोसा नहीं करतीं. उन्होंने दावा किया, “वे भविष्यवाणी करते हैं कि एक पार्टी 112 से 130 सीटें (मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से) के बीच जीतेगी. अब, अगर उस पार्टी को 112 सीटें मिलती हैं और चुनाव हार जाती है, तो एग्जिट पोल करने वालों का दावा है कि वे सही साबित हुए हैं. लेकिन अगर उस पार्टी को 120 सीटें मिलती हैं और वह जीतती है, तो एग्जिट पोल का दावा है कि उनकी भविष्यवाणी सही थी.”

उमा भारती (Uma Bharti) ने कहा, “इसलिए एग्जिट पोल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. मैं उन पर भरोसा नहीं करती.” उन्होंने कहा, नवंबर 2020 में बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनने के बारे में एग्जिट पोल की भविष्यवाणी गलत साबित हुई.

जब उनसे पूछा गया कि भाजपा कितनी सीटें जीतेगी तो उन्होंने कहा कि पार्टी हर सीट जीतने के लिए चुनाव लड़ती है. दिसंबर 2018 और मार्च 2020 के बीच 15 महीने की अवधि, जब कमलनाथ ने कांग्रेस सरकार का नेतृत्व किया था,को छोड़कर भाजपा 2003 से मध्य प्रदेश में सत्ता में है. मार्च 2020 में कांग्रेस की सरकार गिर गई और चौहान के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में वापस आ गई. 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 114 सीटें जीतीं, जबकि 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 109 सीटों पर विजयी हुई थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.