MP Election Results से पहले नकुलनाथ ने हनुमान मंदिर में बजाया मंजीरा, किया जीत का दावा, वीडियो

Congress MP Nakul Nath ने कहा, "मैंने प्रार्थना की कि भगवान हनुमान मध्य प्रदेश के लोगों पर आशीर्वाद बनाए रखें... हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे

Published date india.com Published: December 2, 2023 7:20 PM IST
MP Election Results से पहले नकुलनाथ ने हनुमान मंदिर में बजाया मंजीरा, किया जीत का दावा, वीडियो
कांग्रेस सांसद नकुल नाथ ने आज शनिवार को छिंदवाड़ा में सिमरिया हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की

मध्यप्रदेश चुनाव (Madhya Pradesh Elections) की मतगणना (Vote Counting) से पहले कांग्रेस नेता भी मंदिरों में पूजा और भजन करते हुए नजर आ रहे हैं. कांग्रेस सांसद नकुल नाथ (Congress MP Nakulnath ) ने आज शनिवार को छिंदवाड़ा में सिमरिया हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. मध्यप्रदेश चुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छिंदवाड़ा में सिमरिया हनुमान मंदिर हनुमान चालीसा का आयोजन किया. कांग्रेस सांसद नकुल नाथ ने मंदिर में पूजा और भजन की वीडियो में वह मंजीरा बजाते हुए नजर आ रहे रहे हैं. नकुल नाथ ने कहा है, हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे.

हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कांग्रेस सांसद नकुल नाथ ने कहा, “मैंने प्रार्थना की कि भगवान हनुमान मध्य प्रदेश के लोगों पर आशीर्वाद बनाए रखें… हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे.

राज्य में कल 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना होना है .मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए ईवीएम में बंद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला रविवार को खुल जाएगा. कई एग्जिट पोल ने दो मुख्य पार्टियों के बीच सीधे मुकाबले में मौजूदा भाजपा को कांग्रेस से आगे रखा है. राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे.

राज्य में रिकॉर्ड 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2018 के चुनावों की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है. मप्र की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना रविवार (3 दिसंबर) सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू होगी. मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं.

  • इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से 77.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
  • यदि डाक मतपत्रों को जोड़ दिया जाए, तो मतदान प्रतिशत 77.82 हो जाता है.
  •  पिछले चुनावों (2018) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है, जब मतदान 75.63 प्रतिशत था.
  •  सभी जिलों में डाक मतपत्रों की गिनती के लिए कुल 692 टेबल लगाई गई हैं.
  •  ईवीएम रखने के लिए 4,369 टेबल लगाई गई हैं.
  •  डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 8 बजे से 8.30 बजे के बीच की जाएगी
    ईवीएम से वोटों की गिनती अधिकारियों और दलों के अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति में शुरू होगी.
  • डाक मतपत्रों की गिनती के तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा.
  • प्रत्येक दौर की गिनती पूरी होने के बाद यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी.
  • झाबुआ सीट पर सबसे ज्यादा 26 राउंड की गिनती होगी.
  • दतिया जिले की सेवड़ा सीट पर सबसे कम 12 राउंड की गिनती होगी.
  • मतगणना के संचालन के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं.
  • सभी जिला रिटर्निंग अधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को  सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश .
  • सरकार ने गिनती के दिन को ड्राई डे घोषित किया है, जिसके दौरान सभी शराब और शराब की दुकानें बंद रहेंगी.
  • त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी और केवल वैध पास रखने वाले लोगों को ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी.
  •  इस बार 80 साल से अधिक उम्र के 51,259 नागरिकों और 12,093 शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं ने घर से मतदान किया.
  •  मतदान कार्य में लगे करीब 3.04 लाख कर्मियों ने डाक मतपत्रों के जरिये अपने मताधिकार का प्रयोग किया.( INPUT PTI/ANI)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.