Mp Jabalpur Durga Pandal Bus Accident 20 Injured Many Are Serious
MP के जबलपुर में दर्दनाक हादसा, देर रात दुर्गा पंडाल में घुसी तेज रफ्तार बस, 20 लोग जख्मी, कई गंभीर
मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार देर रात को एक भयानक हादसा हो गया. जब एक हाई स्पीड बस अचानक से पंडाल में घुस गई. जिसमें की पंडाल में मौजूद 20 लोग घायल हो गए. जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार (30 सितंबर) की देर रात एक दुखद हादसे ने नवरात्रि के उत्सव को मातम में बदल दिया जब गोरखपुर क्षेत्र के रामलीला मैदान में स्थापित दुर्गा पंडाल में अचानक एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर घुस गई. इस दौरान पंडाल में मौजूद 20 लोग घायल हो गए. जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. ये हादसा इतना ज्यादा भयावह था कि पंडाल का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
पुलिस के मुताबिक ये हादसा रात को करीब 11:30 बजे हुआ का था. जब बड़ी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पंडाल में शामिल हुए थे. हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार बस अचानक सड़क से हटकर सीधे पंडाल में घुस गई. जिसके बाद पंडाल का ढांचा ढह गया. जिससे की लोग दहशत में एक जगह से दूसरी जगह भागने लगे.
घायलों की स्थिति
सूत्रों के अनुसार, घायलों में बच्चे और महिला भी शामिल है. ज्यादातर लोगो के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं. कुछ लोगों को हड्डी टूटने की शिकायत भी है. ऐसे में प्रशासन ने घायलों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार ने भी गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है.
हादसे की जांच जारी
पुलिस और परिवहन विभाग इस पूरे हादसे की जांच कर रहे हैं कि बस की रफ्तार इतनी ज्यादा क्यों थी और क्या ड्राइवर ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा था. इसके अलावा, शहर में अन्य पंडालों के पास ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे पंडालों में जाते समय सावधानी बरतें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.