Baba Bageshwar को धमकी देने वाला पटना से गिरफ्तार, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगे थे 10 लाख

धीरेंद्र शास्त्री को अज्ञात आरोपी के द्वारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये देने कि लिए एक दिन का समय दिया गया था.

Published date india.com Published: December 10, 2023 11:27 AM IST
Baba Bageshwar को धमकी देने वाला पटना से गिरफ्तार, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगे थे 10 लाख
धीरेंद्र शास्त्री (फाइल फोटो)

Dhirendra Shastri Death Threat: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने फर्जी ईमेल आईडी से बागेश्वर धाम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज भेजा था. आरोपी शख्‍स ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से E-mail भेजकर दस लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी.

जानें कैसे हुई गिरफ्तारी?

ईमेल के बाद बमीठा थाने में 20 अक्टूबर 2023 को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 और 507 के तहत मामला दर्ज किया गया. फिर 22 अक्टूबर को उसी शख्स द्वारा एक और मेल किया गया, जिसके आईपी एड्रेस को पुलिस ने इंटरपोल की सहायता से ट्रेस किया. इससे आरोपी की जानकारी मिली और उसकी गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी शख्स न्यायिक हिरासत में है और जांच चल रही है.

पंडित शास्त्री को पहले भी मिल चुकी धमकी

बता दें ये पहली बार नहीं है जब धीरेंद्र शास्त्री को धमकी मिली हैं. इसी साल सितंबर में यूपी के बरेली के रहने वाले युवक ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था. अनीस अंसारी नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरा पोस्ट लिखा था. उसने धीरेंद्र शास्त्री को कहा था कि ‘बाबा की मौत मंडरा रही है.’ इसे लेकर लेकर हिंदू जागरण मंच के लोगों ने शिकायत की थी, जिस पर संज्ञना लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.