Madhya Pradesh News: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की रेप और हत्या को लेकर देश भर में जारी आक्रोश के बीच मध्यप्रदेश से दरिंदगी की दो भयावह घटनाएं सामने आई हैं. पहला मामला देश के सबसे ‘स्वच्छ’ शहर इंदौर का है वहीं, दूसरी घटना रीवा की है. रीवा में एक मंदिर के पास पिकनिक स्पॉट पर एक जोड़े पर हमला किया गया. इसके बाद दरिंदों ने पति को एक पेड़ से बांध दिया गया और उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम किया. बलात्कारियों ने घटना का वीडियो बनाया और पुलिस में शिकायत करने पर इसे वायरल करने की धमकी दी. मामला 21 अक्टूबर का है. पुलिस ने अगले दिन मामला दर्ज किया और कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया.
इंदौर में भी रेप
वहीं, इंदौर में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का एक दिहाड़ी मजदूर ने यौन उत्पीड़न किया. सीसीटीवी फुटेज में महिला को मंगलवार सुबह करीब 3.45 बजे शहर के सदर बाजार इलाके में अर्धनग्न और खून से लथपथ घूमते देखा गया. पुलिस ने तत्परता से फुटेज की जांच की और पाया कि उसे कुछ घंटे पहले ही मजदूर ने परेशान किया था. आरोपी की पहचान सोनू के रूप में की गई है. पुलिस ने कहा कि सोनू ने बलात्कार की बात कबूल कर ली है.
कांग्रेस का सरकार पर निशाना
इंदौर में रेप की घटना के बाद राज्य कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने सत्तारूढ़ BJP पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘बेटी सड़क पर नग्न अवस्था में है (जबकि) मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में व्यस्त हैं.’ उन्होंने ‘लाडली बहना योजना’ पर भी कटाक्ष किया. यह योजना पूर्ववर्ती शिवराज चौहान द्वारा शुरू की गई महिला कल्याण पहल है, जिसे पिछले साल विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीतने में मदद करने का श्रेय दिया गया था.
द्रौपदी के चीरहरण से की तुलना
पटवारी ने इंदौर की महिला पर हुए हमले की तुलना महाभारत में द्रौपदी के चीरहरण से की और पूछा, ‘क्या खुद को ‘भगवान’ मानने वाले मुख्यमंत्री द्रौपदी का चीरहरण नहीं देख सकते? मैं अपनी बेटियों की दुर्दशा पर क्रोधित और चिंतित हूं. हमारी बेटियों के खिलाफ अपराध रुक नहीं रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अपनी आंखें बंद करके बैठे हैं.’
‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’
आरोपों पर जवाब देते हुए राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि इंदौर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों को कानून के दायरे में रहकर सबक सिखाया जाएगा. उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Madhya Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.