By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Madhya Pradesh
- Mp Woman Arranged Second Marriage Of Husband In Ujjain
MP Viral News: पति की दूसरी शादी कराकर चर्चा में आई महिला, खुद ही संभाला सब कुछ
MP Viral News: यह मामला उज्जैन जिले के नागदा के रुणीजा का है, जहां स्थित मां चामुंडा धाम गजनी खेड़ी माता के मंदिर में यह अनोखी शादी हुई.
MP Viral News: मध्य प्रदेश से एक बेहद की चौंकाने वाली खबर सामने आई है. इससे जानकर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है. दरअसल, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में देवउठनी ग्यारस के मौके पर एक अनोखा मामला सामने आया, जहां बीमारी के चलते मां नहीं बन पाने वाली एक महिला ने सभी को राजी कर अपने पति की दूसरी शादी कराई. यह मामला उज्जैन जिले के नागदा के रुणीजा का है, जहां स्थित मां चामुंडा धाम गजनी खेड़ी माता के मंदिर में यह अनोखी शादी हुई. बताया गया है कि अर्जुन वर्मा जो रतलाम के इटवा खुर्द का निवासी है, उसकी लगभग छह साल पहले कोमल के साथ शादी हुई थी.
करा दी पति की दूसरी शादी
कोमल का दिल की बीमारी होने के कारण ऑपरेशन कराया गया, जिसमें पता चला कि वह मां नहीं बन सकती. कोमल चाहती थी कि उसके परिवार में नया सदस्य आए और वंश वृद्धि हो. वह कोई पहल करती, इससे पहले उसने अपनी मां शगुन बाई और परिवार के अन्य सदस्यों को समझाया कि वह बीमारी के चलते मां नहीं बन सकती इसलिए पति की दूसरी शादी कराना चाहती है. कोमल की इस पहल पर पहले तो उसका पति और परिवार के सदस्य तैयार नहीं थे. मगर, उसने सभी को समझाया और फिर उसकी चंचल से शादी तय हुई.
बीमारी के कारण लिया फैसला
तीनों परिवारों की सहमति से यह विवाह समारोह संपन्न हुआ. महत्वपूर्ण बात यह रही कि शादी में पति के साथ कोमल भी मौजूद थी और उसने अपनी आंखों के सामने पति के हाथों चंचल के गले में माला पहनवाई और चंचल के हाथों अर्जुन के गले में. (इनपुट्स एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Madhya Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें