
Zeeshan Akhtar
2008 से 2013 के बीच पत्रकारिता में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन. पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण में बतौर रिपोर्टर काम करना शुरू किया. हेल्थ, स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, क्राइम जैसी बीट्स कवर ... और पढ़ें
Statement on Parliament Smoke Attack: संसद की सुरक्षा व्यवस्था को भेद अंदर घुस स्मोक अटैक करने के मामले ने देश में हड़कंप मचा दिया. अलग-अलग इलाके के कई युवाओं ने योजना बनाई. इनमें से दो युवा बीजेपी सांसद द्वारा जारी अनुमति पत्र लेकर अंदर भी दाखिल हो गए. इसके बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला था. अब तक इस मामले में छह लोगों को अरेस्ट किया गया है. पूरी घटना की उच्च स्तर पर जांच की जा रही है. विपक्ष का हंगामा जारी है. इस हंगामे को लेकर केंद्र सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी और कांग्रेस की ही आलोचना की है.
कितने पढ़े-लिखे हैं संसद पर स्मोक अटैक करने वाले युवा? नीलम की शिक्षा जान चौंक जाएंगे
हरदीप सिंह पुरी बोले- कांग्रेस की विचारधारा के लोग संसद में कूदे
संसद सुरक्षा उल्लंघन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि “राहुल गांधी एक ऐसे युवा नेता हैं जो कई बातें बोलते हैं. उनकी पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोग संसद में कूद पड़े. और राहुल गांधी कहते हैं इसका कारण रोजगार है. राहुल गांधी बयान देते हैं और लोग हंसते हैं.’ बता दें कि राहुल गांधी ने आज कहा कि जो हुआ ठीक नहीं हुआ, लेकिन ये भी देखा जाना चाहिए कि आखिर ऐसा हुआ क्यों? बेरोजगारी इस देश का बहुत बड़ा मुद्दा है.
हरदीप पुरी क्या बोले, देखें VIDEO
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- संसद में जो हुआ वो बहुत छोटी चीज़
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने संसद की सुरक्षा में चूक मामले को बहुत छोटी चीज़ बताया है. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कोई बहुत बड़ी बात नहीं थी, लेकिन विपक्ष ने हल्ला बहुत अधिक मचा दिया. ऐसा इसलिए हुआ ताकि कांग्रेस के सांसद के परिसरों से करीब 400 करोड़ रुपये की ‘बेनामी’ संपत्ति मिलने के प्रकरण को दबाया जा सके. संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जारी हमले के बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा,‘‘मुझे लगता है कि विपक्ष ने बहुत छोटी चीज को बहुत बड़ा बना दिया, जबकि उससे बड़ा मामला तो यह था कि कांग्रेस के एक सांसद के घर से 400 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिली. इस मामले पर तो किसी ने जवाब दिया ही नहीं.’’
सांसद की बेनामी संपत्ति मामले को दबाने के लिए हंगामा
झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू का नाम लिए बगैर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के एक सांसद से जुड़ी बेनामी संपत्ति के मामले को दबाने के लिए संसद की सुरक्षा में चूक के मामले को विपक्ष जबर्दस्ती तूल दे रहा है. भाजपा महासचिव ने संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर कहा,‘‘यह कोई इतना बड़ा मुद्दा नहीं है.
कभी थे गांव के सरपंच, अब बनेंगे मुख्यमंत्री
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.