क्या कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा विदिशा लोकसभा सीट पर  पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान को दे पाएंगे चुनौती?

Shivraj Singh Chauhan Vs Pratap Bhanu Sharma, Lok Sabha Chunav 2024: देशभर में लोकसभा चुनावों को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है . दो चरणों के लिए मतदान पूरे हो चुके हैं वहीं मंगलवार (7 मई) को देशभर में तीसरे चरण के लिए मतदान किए जाएंगे.

Published date india.com Updated: May 8, 2024 12:36 PM IST
क्या कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा विदिशा लोकसभा सीट पर  पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान को दे पाएंगे चुनौती?

Vidisha Madhya Pradesh Lok Sabha Seats, Pratap Bhanu Sharma vs Shivraj Singh Chauhan: देशभर में लोकतंत्र का उत्सव शुरू हो चुका है. लोकसभा चुनाव 2024  को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं. देश की सभी राजनीतिक पार्टियां बढ़-चढ़कर अपने चुनावी प्रचार  में जुटी हुई हैं. चुनावी नतीजों को लेकर सभी पार्टियां अलग-अलग दावें कर कही हैं. सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की मानें तो उसे पूरी उम्मीदें हैं कि वो चुनावों में इस बार 400 का आंकड़ा पार कर देगी. इसके अलावा विपक्षी दल  ‘INDIA’ गठबंधन को लेकर भी दावा कर रही है कि ये गठबंधन 300 का आंकड़ा पार करेगा. वहीं अगर हम मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 29 सीटों पर  लोकसभा चुनाव होने हैं. वहीं मध्य प्रदेश की हॉट सीट विदिशा (Vidisha Lok Sabha Seats) की बात की जाए तो यहां शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस नेता प्रताप भानु शर्मा को टिकट दिया गया है.

कौन हैं  कांग्रेस के उम्मीदवार प्रताप भानु शर्मा?

प्रताप भानु शर्मा 7वीं और 8वीं लोकसभा में विदिशा सीट से सांसद रह चुके हैं. प्रताप भानु शर्मा मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के रहने वाले हैं. उनका जन्म साल 1947 में हुआ था. प्रताप भानु शर्मा मैकेनिकल इंजीनियरिंग भी रहे हैं जिसके बाद वे एक बड़े उद्योगपति भी रहे हैं.  प्रताप भानु शर्मा जब विदिशा से सांसद थे, उस दौराम उन्होंने मध्य प्रदेश में कई  स्वरोजगार योजनाओं को भी चलाया. कई स्टार्टअप को भी बढ़ावा दिया.

प्रताप भानु शर्मा  करीब 5 दशकों से कांग्रेस के साथ हुए हैं. साल 1975 से लेकर 1976 के बीच प्रताप भानु शर्मा कांग्रेस की तरफ से जिला लघु उद्योग संगठन और जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष भी रह हैं. साल 1980 और 1984 में प्रताप भानु शर्मा ने लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. बड़े इंतजार के बाद एक बार फिर वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. इस दौरान  प्रताप भानु शर्मा का मुकाबला विदिशा से पांच बार सांसद रहे और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से होगा.

क्यों है विदिशा लोकसभा सीट इतनी खास?

विदिशा लोकसभा सीट की हॉर्ट सीट माना जाता है वहीं इस सीट का इतिहास बहुत दिलचस्प रहा है क्योंकि देश के बड़े-बड़े नेताओं ने इस सीट पर से चुनाव लड़ा है. इस सीट से देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी लोकसभा चुनाव लड़ा, वहीं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज भी उस सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान भी इस सीट से पांच बार सांसद रह चुके हैं .

Pratapbhanu Sharma

Social Media Score

Scores
Over All Score 1
Digital Listening Score N/A
Facebook Score N/A
Instagram Score N/A
X Score 1
YouTube Score N/A

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.