MP Rehli Vidhan Sabha Seat Result: रहली सीट पर भाजपा के गोपाल भार्गव बड़े अंतर से आगे, जानिए किसके हाथ आएगी जीत?

Madhya Pradesh Rehli Vidhan Sabha Seat Result: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और अब तक के रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर ली है. अब तक के रुझान में रहली सीट पर भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव आगे चल रहे हैं.

Written by: Shantanoo Mishra
Updated: December 3, 2023, 1:20 PM IST

Gopal Bhargav Rehli Seat Result:  मध्य प्रदेश के रहली विधानसभा सीट पर वोटों के गिनती जारी है. अब के दिन रुझान में भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. अब तक पहले चरण के वोटों की गिनती पूरी की जा चुकी है. बता दें कि भाजपा के सामने कांग्रेस ने ज्योतिष पटेल को मैदान में उतारा है. ध्यान देने वाली बात यह है कि 1980 के बाद कांग्रेस ने एक बार भी जीत हासिल नहीं हुई है.

पिछले चुनाव में किस पार्टी को मिले थे, कितने प्रतिशत वोट?

वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 74.7 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था. बता दें कि भाजपा के गोपाल भार्गव 1985 से 1998 तक लगातार जीते थे. इसके बाद वर्ष 2003 से 2018 तक लगातार विजय. भार्गव को हराने के लिए सभी हथकंडे अपनाए गए और लेकिन वह 08 बार इस सीट पर विजय रहे. इसलिए रहली सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है.

कांग्रेस के लिए रहली सीट रहा है बुरा सपना

बुंदेलखंड अंचल में पड़ने वाली रहली विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए एक बुरे सपने की तरह है. कांग्रेस पार्टी को केवल 1980 में इस सीट पर डेट हासिल हुई थी. इसके बाद भाजपा का इस सीट पर सिक्का चलता है. बता दें कि रहली सीट को गोपाल भार्गव के नाम से ही पहचाना जाता है. इस विधानसभा सीट पर सबसे अधिक ओबीसी वोटर हैं, जिनकी संख्या करीब 35 फीसदी है. लेकिन गोपाल भार्गव की जीत से यह साफ हो जाता है कि यहां जातीय समीकरण का कोई असर नहीं होता है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Madhya Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.