By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Madhya Pradesh
- Whoever Speaks Against India We Will Kill Him Thats Why Bjp Is Here Says Kailash Vijayvargiya
जो भारत के खिलाफ बोलेगा, हम उसकी जान ले लेंगे; बीजेपी इसीलिए तो है: कैलाश विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘‘जो भी भारत माता के खिलाफ बोलेगा, उसकी जान लेने में भी हम पीछे नहीं हटेंगे.’’
रतलाम (मध्य प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने विवादित बयान दिया है. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘‘जो भी भारत माता के खिलाफ बोलेगा, उसकी जान लेने में भी हम पीछे नहीं हटेंगे.’’ रतलाम दौरे पर आए कैलाश विजयवर्गीय ने ग्राम बांगरोद में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जो भारत माता की जय बोलेगा, वह हमारा भाई है और हम उसके लिए जान भी दे सकते हैं. और जो भारत माता के खिलाफ बोलेगा, उसकी जान लेने में भी हम पीछे नहीं हटेंगे.’’
कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि ‘‘ये हमारा संकल्प है और भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) इसीलिए तो है.’’ बताया जा रहा है कि कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यकर्त्ता सम्मलेन में भाग लेने आये थे. उन्होंने कहा कि ‘‘जो लोग भगवान राम (Bhagwan Ram) को काल्पनिक मानते हैं, वे जनवरी में अयोध्या जाएं, उनके पाप धुल जाएंगे.’’
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब नारा लगाते थे कि ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ तो कांग्रेस नेता कहते थे कि तारीख नहीं बताते. उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में एक भव्य मंदिर बन रहा है. हर कोई जानता है कि जम्मू-कश्मीर में पहले क्या स्थिति थी. अब वहां हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है.
इस साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों (Madhya Pradesh Assembly Elections 2023) के चलते बीजेपी नेता बेहद आक्रामक हो गए हैं. और काफी आक्रामक बयान दे रहे हैं. बीजेपी सत्ता में वापसी चाहती है, पिछली बार की तरह कांग्रेस (Congress) भी सत्ता पाना चाहती है. दोनों दल तैयारियों में जोर शोर से जुटे हैं.
पिछली बार 2018 के चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आ गई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार 15 महीने में गिर गई थी. ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के चलते कांग्रेस सरकार गिर गई थी. सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिससे बीजेपी ने फिर से सरकार बना ली थी.
Also Read:
-
सनी देओल नहीं है असली नाम! ढाई किलो का हाथ ही नहीं, ये आदतें भी हैं खास, 'तारा सिंह' के बारे में 10 बातें
-
टैटू और रफ्तार के भी शौकीन थे प्रतीक यादव- दौड़ाते थे फॉर्म्यूला 1 कारें, बंजी जंपिंग में भी लगता था दिल
-
कितने पढ़े लिखे हैं असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा? जानिये सैलरी के अलावा क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें