मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बिल्डर से कथित तौर पर 15 करोड़ रुपए मांगने केसिलसिले में आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह (former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh ) , व पांच अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ ( case of extortion registered ) एफआईआर दर्ज की गई है. मुंबई पुलिस ने सीनियर आईपीएस अफसर (IPS Officer) परमबीर सिंह, पांच अन्य पुलिसकर्मियों और दो अन्य लोगों के विरूद्ध एक बिल्डर से उसके खिलाफ मामले को वापस लेने के एवज में 15 करोड़ रुपए की कथित रूप से मांग किए जाने के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिल्डर की शिकायत के आधार पर दक्षिणी मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया है. उन्होंने इस मामले का अधिक विवरण नहीं दिया. उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में बिल्डर के दो साझेदारों सुनील जैन एवं संजय पूर्णिमा को मामले में गिरफ्तार किया गया है.
A case of extortion registered against former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh (in file pic), at Marine Drive Police Station. Complainant is a businessman. FIR names a total of 8 people,incl 6 Police personnel. Two civilians arrested in this matter so far: Mumbai Police pic.twitter.com/2tHMbIB7Wg
— ANI (@ANI) July 22, 2021
मुंबई पुलिस ने कहा, मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता व्यवसायी है. एफआईआर में कुल 8 लोगों के नाम हैं, जिनमें 6 पुलिस कर्मी भी शामिल हैं. इस मामले में अब तक दो नागरिक गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
शिकायत के अनुसार जैन और पूर्णिमा ने पुलिस अधिकारियों के साथ साठगांठ कर बिल्डर के खिलाफ कुछ मामलों को वापस लेने की एवज में उससे 15 करोड़ रुपए की मांग की थी. अधिकारी ने बताया कि बिल्डर ने अपनी शिकायत में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त तथा अन्य का नाम लिया है.
उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के समीप विस्फोटकों से लदा वाहन मिलने के मामले में निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद इस साल मार्च में सिंह
को मुंबई पुलिस के शीर्ष पद से हटा कर महानिदेशक होमगार्ड बना दिया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.