
Avinash Rai
पॉलिटिकल और अंतरराष्ट्रीय खबरों से अविनाश राय को खासा लगाव है. अविनाश फिलहाल इंडिया.कॉम हिंदी के जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं. इनके पास मीडिया में काम करने का 4 साल ... और पढ़ें
Antilia Bomb Scare Case: उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर स्कॉर्पियो कार में मिले विस्फोटक (Mukesh Ambani Bomb Scare Case) मामले में चल रही जांच में नए खुलासे हुए हैं. NIA के अधिकारियों के मुताबिक यह प्लानिक सचिन वाजे (Sachin Waze) की ही थी. सचिन वाजे ने अपनी खोई हुई इज्जत को वापस पाने के लिए इस मामले को अंजाम दिया. सचिन वाजे द्वारा ऐसा लाइम लाइट में आने के लिए किया गया. खबरों के मुताबिक NIA को सचिन वाजे द्वारा बताई गई कहानी पर भरोसा नहीं है. इस कारण एजेंसी इस मामले की बारीकी से जांच करने में लगी हुई है. फिलहाल सचिन वाजे NIA की कस्टडी में हैं.
एजेंसी ने कहा कि सचिन वाजे ने अपनी खोई हुई इज्जत को पाने के लिए इस पूरी घटना की प्लानिंग की थी. उन्होंने ही विस्फोटक से भरे वाहन को एंटीलिया के बाहर खड़ा करवाया और बात में इस रहस्य को खुद ही सुलझा दिया. वे हाईप्रोफाइल केस को सुलझाकर मुंबई पुलिस की नजरों में हीरो बनना चाहते थे. बता दें कि NIA ने 13 मार्च को सचिन वाजे को गिरफ्तार किया था. खबरों के मुताबिक जांच में एजेंसी ने बताया कि सचिन वाजे ने मुंबई पुलिस के कुछ बड़े अधिकारियों के इस घटना में शामिल होने की बात कही थी.
इस बीच NIA ने खुलासा किया है कि इस पूरे प्रकरण को अंजाम सचिन वाजे ने अपनी साख बचाने के लिए दिया था. लेकिन NIA अब भी मामले की जांच में जुटा हुआ है और जांच के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचेगी. बता दें साल 2004 में कस्टोडियल डेथ मामले में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. 16 सालों से सस्पेंड चल रहे सचिन वाजे को साल 2020 में उद्धव सरकार ने बहाल किया. सचिन वाजे ने पुलिस डिपार्टमेंट से इस्तीफा देने की भी कोशिश की थी लेकिन उनपर चल रही इन्क्वायरी के कारण उनके इस्तीफे को मंजूर नहीं किया गया. बता दें कि सचिन वाजे शिवसेना भी ज्वाइन कर चुके हैं.
कौन हैं सचिन वाझे? (Who is Sachin Waze)
सचिन वाझे नकाउंटर स्पेशलिस्ट थे. लेकिन ख्वाजा यूनिस नाम के शख्स की हिरासत में मौत के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद वे 16 साल तक निलंबित रहे थे. बता दें कि साल 1990 में वे महाराष्ट्र पुलिस में भर्ती हुए थे. उनकी पोस्टिंग नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में हुई थी. इसके बाद मुंबई पुलिस में वे आए. इसके बाद एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में वे मशहूर हुए. बता दें कि मुंबई के नामी एनकाउंटर स्पेशलिस्टों के साथ वाजे ने मुंबई अंडरवर्ल्ड एनकाउंटर में भी भाग लिया था. उन्होंने मुठभेड़ में 60 से अधिक अपराधियों को मार गिराया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.