Mumbai में ऑटो रिक्शा-टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी, 1 फरवरी से लागू होगा नया रेट; यहां जानिये डिटेल्स

Mumbai Auto Taxi Fare Hike: ऑटोरिक्शा के लिए नया बेस किराया 23 रुपये के बजाय 26 रुपये होगा. वहीं, काली-पीली टैक्सियों के लिए इसे मौजूदा 28 रुपये से बढ़ाकर 31 रुपये कर दिया गया है.

Published date india.com Published: January 24, 2025 8:08 PM IST
Mumbai Auto Taxi Fare Hike
Mumbai Auto Taxi Fare Hike

Mumbai Auto Fare Hike: मुंबई में अब सफर महंगा हो जाएगा. 1 फरवरी से मुंबई में ऑटो-टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी होने जा रही है. MMRTA ने मुंबई और उसके आसपास के महानगरीय क्षेत्र में 1 फरवरी से ऑटोरिक्शा और काली-पीली टैक्सियों के किराये में तीन रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है एक न्यूज एजेंसी PTI ने एक अधिकारी के हवाले से शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.

मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि ऑटोरिक्शा के लिए नया बेस किराया 23 रुपये के बजाय 26 रुपये होगा. वहीं, काली-पीली टैक्सियों के लिए इसे मौजूदा 28 रुपये से बढ़ाकर 31 रुपये कर दिया गया है. इसमें कहा गया है कि नीली और ‘सिल्वर’ रंग की AC कैब का किराया पहले 1.5 किलोमीटर के लिए मौजूदा 40 रुपये के बजाय 48 रुपये से शुरू होगा.

आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ड्राइवरों को नए शुल्कों को दिखाने और अपने इलेक्ट्रॉनिक मीटरों को पुनः समायोजित करने का समय मिलेगा. मुंबई में आखिरी किराया संशोधन अक्टूबर 2022 में हुआ था. किराये में बढ़ोतरी के अलावा, परिवहन विभाग ने अंतिम मील कनेक्टिविटी में सुधार का भी प्रस्ताव दिया है.

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए पांच मेट्रो स्टेशनों के बाहर 7 नए ऑटो स्टैंड बनाने की योजना बनाई गई है. ठाणे के निवासियों के लिए, एसी बस किराए में 50% तक की कमी करने का प्रस्ताव विचाराधीन है, जिसमें 2 किमी की सवारी के लिए बेस किराया संभावित रूप से 20 रुपये से कम करके 10 तक कम हो सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.