
Laxmi Narayan Tiwari
लक्ष्मी नारायण तिवारी India.Com Hindi में फरवरी 2018 से चीफ-सब एडिटर के पद के तौर कार्यरत हैं. मुझे मेडिटेशन करना पसंद है और हार्ड न्यूज पर काम करना पसंद हैं. ... और पढ़ें
नई दिल्ली: महा विकास अघाडी के संयुक्त उम्मीद कांग्रेस विधायक नाना पटोले को आज को आज निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया
गया. यह विपक्षी दल बीजेपी के अपने कैंडिडेट की उम्मीदवारी वापस लेने के बाद हुआ. भाजपा प्रत्याशी किशन कथोरे के सुबह नामांकन वापस लेने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप वालसे पाटिल ने यह एलान किया. इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कुछ वरिष्ठ विधायक पटोले को अध्यक्ष की पीठ तक ले गए. महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से विधानसभा अध्यक्ष का पद संभालने वाले पटोले पहले नेता हैं.
पटोले ने भाजपा के हरीभाऊ बागड़े का स्थान लिया जो 2014 से 2019 के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रहे थे. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विपक्षी बीजेपी नेता व विधायक देवेंद्र फडणवीस ने नए स्पीकर पटोले को बधाई दी. 57 साल के पटोले चौथी बार विधायक बने हैं और एक बार सांसद रह चुके हैं. पटोले भंडारा जिले की साकोली विधानसभा का नेतृत्व कर रहे हैं.
The #MahaVikasAghadi candidate & Congress leader Nana Patole has been elected as Maharashtra Assembly Speaker. pic.twitter.com/SAgE24kR0C
— ANI (@ANI) December 1, 2019
विधानसभा में सीएम उद्धव ठाकरे ने ठाकरे ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि एक किसान का बेटा इस पद पर आसीन हुआ है. नाना पटोले भी एक किसान परिवार से आए हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह सभी को न्याय देंगे.
भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी विधायक और किसान नेता के तौर पर पटोले के काम की तारीफ की.
Maharashtra CM Uddhav Thackeray in assembly after Congress leader Nana Patole elected as Speaker: Nana Patole has also come from a farmer family & I am very confident that he will give justice to everyone. https://t.co/L0GalGQlxl pic.twitter.com/X7MlUSZpQb
— ANI (@ANI) December 1, 2019
राज्य विधानसभा में विपक्षी पार्टी भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, हमने विधानसभा स्पीकर के पद के लिए किसान कथोरे को नामित किया था, लेकिन सर्वदलीय बैठक में, अन्य दलों ने हमसे अनुरोध किया और यह परंपरा रही है कि स्पीकर को निर्विरोध नियुक्त किया जाता है, इसलिए हमने अनुरोध स्वीकार कर लिया और अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया.
BJP’s Devendra Fadnavis in state assembly: We had nominated Kisan Kathore for the post of assembly speaker, but in all-party meeting, other parties requested us&its has been a tradition that speaker is appointed unopposed, so we accepted the request&withdrew our candidate’s name. pic.twitter.com/GHb2fevpIs
— ANI (@ANI) December 1, 2019
एनसीपी के मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि वह अपना उम्मीदवार वापस लेने और पटोले के निर्विरोध चुनाव में विपक्षी दल भाजपा द्वारा दिखाई समझदारी की भावना की सराहना करते हैं.
पटोले के निर्वाचन से विदर्भ क्षेत्र को पिछले दो दशकों में पहली बार अध्यक्ष का प्रतिष्ठित पद मिला है. पटोले हाल के विधानसभा चुनाव में फडणवीस के करीबी सहायक और राज्य के मंत्री रहे परिणय फुके को हराकर साकोली विधानसभा सीट से चौथी बार जीते हैं.
विदर्भ के भंडारा जिले में साकोली तहसील में 1962 में सरकारी अधिकारियों के परिवार में जन्मे पटोले ने नागपुर विश्वविद्यालय से 1987 में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के तौर पर राजनीति की शुरूआत की. वाणिज्य विषय में स्नातक करने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए और 1991 में भंडारा जिला परिषद के सदस्य बने.
पटोले 1999 में पहली बार विधानसभा पहुंचे और 2004 और 2009 में भी राज्य विधानसभा चुनाव जीते. पटोले ने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव जीते.
नाना पटोले ने स्पीकर पद के लिए भरा नामांंकन
आज सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी दल बीजेपी ने अपने कैंडिडेट की उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला किया. इसके बाद कांग्रेस विधायक व महा विकास स अघाडी के उम्मीदवार नाना पटोले का विधानसभा अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुने जाने का रास्ता तय हो गया था.
नाना पटोले का निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बनना तय, बीजेपी ने उम्मीदवारी वापस ली
आज विशेष सत्र शुरू होने के पहले विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर दिलीप वलसे पाटिल ने सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई
थी. सत्तारूढ़ दलों और अन्य विधायकों ने अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध करने की बात कही, तो विपक्षी पार्टी भाजपा इस पर
तैयार हो गई और उसने अपने उम्मीदवार किसन कथोरे की वापसी की घोषणा कर दी थी.
NCP के अंदर अभी थमा नहीं तूफान, डिप्टी सीएम की पोस्ट को लेकर धर्मसंकट में शरद पवार!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.