नाना पटोले ने स्‍पीकर पद के लिए भरा नामांंकन, BJP भी उतारेगी अपना उम्‍मीदवार

भाजपा ने विधानसभा अध्‍यक्ष पद चुनाव में सीक्रेट वोटिंग की मांग की, अपने कैंडिडेट की जीत का दावा क‍िया

Published date india.com Updated: November 30, 2019 12:57 PM IST
Congress MLA Nana Patole
Congress MLA Nana Patole

नई दिल्‍ली: मुंबई में महाराष्‍ट्र विधानसभा का आज शुरू हो रहे विशेष सत्र में सत्‍तारूढ़ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी ने अध्‍यक्ष पद के लिए अपना उम्‍मीद उतार दिया है. तीन दलों के संयुक्‍त उम्‍मीदवार के तौर पर कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने आज शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. वहीं, बीजेपी ने भी अपना उम्‍मीदवार उतारने की बात कही है और सीक्रेट वोटिंग की मांग की है और अपने कैंडिडेट की जीत का भरोसा जताया है.

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुरबाड से पार्टी के विधायक किशन कथोरे इस पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार होंगे.

बीजेपी सांसद रह चुके नाना पटोले होंगे महाराष्‍ट्र विधानसभा अध्‍यक्ष, कांग्रेस ने किया दावा

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कांग्रेस नाना पटोले का नामांकन जमा होने के दौरान एनसीपी के मंत्री छगन भुजबल, शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी नेता प्रफुल्‍ल पटेल भी मौजूद रहे. बता दें कि आज सुबह कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष बाला साहब थोरात कहा था, विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कथोरे उम्मीदवार होंगे. इस पद के लिए रविवार को मतदान होगा.

बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि विधानसभा अध्‍यक्ष के पद के लिए किसन काथोडे बीजेपी के उम्‍मीदवार होंगे. उन्‍होंने दावा किया कि बीजेपी का उम्‍मीदवार ही जीतेगा अगर सीक्रेट वोटिंग हुई. उन्‍होंने गुप्‍त मतदान की मांग की है और दावा किया है महा विकास अघाड़ी का उम्‍मीदवार हार जाएगा.

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष पाटिल ने कहा, (वे महा विकास अघाड़ी) ने प्रोटेम स्‍पीकर कालिदासा कोलंबकर को बदलकर दिलीप वलसे पाटिल को बना दिया. यह पूरी तरह से गलत है. शपथ भी नियम के अनुसार नहीं ली गई थी. नई सरकार सभी नियमों का उल्‍लंघन कर रही है. हम गर्वनर के यहां अपील दायर करेंगे और सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे.

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विधायक नाना पटोले साकोली विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं. उद्धव ठाकरे नीत सरकार यहां आज दोपहर बाद सदन में विश्वास मत हासिल करने जा रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.