By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Maharashtra
- Congress Releases 9th List Of 10 Candidates Including Tariq Anwar Bk Hariprasad Karti Chidambaram
कांग्रेस की 9वीं सूची में 10 उम्मीदवार, चिदंबरम के बेटे कार्ति समेत इन बड़े चेहरों पर लगाया दांंव
पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए जारी लिस्ट में कार्ति चिदंबरम, तारिक अनवर और बीके हरिप्रसाद समेत कैंडिडेट्स घोषित
नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए 10 उम्मीदवारों की 9वीं सूची जारी की, कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु के शिवगंगा से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस ने राकांपा के पूर्व नेता तारिक अनवर को बिहार की कटिहार, वरिष्ठ नेता बी के हरिप्रसाद को दक्षिण बेंगलुरु लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. 543 सदस्यीय लोकसभा के चुनावों के लिए अब तक 228 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है. कार्ति चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले समेत भ्रष्टाचार के मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं. कांग्रेस ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर से अपना उम्मीदवार बदलते हुए यहां से विनायक भंगाडे की जगह सुरेश धानोरकर को अब उम्मीदवार बनाया है.
कांग्रेस ने इस सूची में बिहार की तीन लोकसभा सीटों, जम्मू-कश्मीर की एक, कर्नाटक की एक, महाराष्ट्र की चार और तमिलनाडु की एक सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है-
क्र. राज्य लोकसभा संसदीय क्षेत्र उम्मीदवार
1. बिहार किसनशगंज मोहम्मद जावेद
2. बिहार कटिहार तारिक अनवर
3. बिहार पूर्णिया उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह
4. जम्मू-कश्मीर बारामूला हाजी फारुख मीर
5. कर्नाटक बंगलुरू साउथ बीके हरिप्रसाद
6. महाराष्ट्र अकोला हिदायत पटेल
7. महाराष्ट्र रामटेक किशोर उत्तमराव गजभिये
8.महाराष्ट्र चंद्रपुर सुरेश धानोरकर
9.महाराष्ट्र हिंगोली सुभाष वानखेड़े
10.तमिलनाडु सिवगंगा कार्ति चिदंबरम
Congress releases list of 10 candidates-Tariq Anwar to contest from Bihar’s Katihar,BK Hariprasad to contest from Bengaluru South, Karti Chidambaram to contest from Tamil Nadu’s Sivaganga & Suresh Dhanorkar to contest from Chandrapur in Maharashtra #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/9RUbnkBQ2I
— ANI (@ANI) March 24, 2019
इस सूची से एक दिन पहले कांग्रेस ने शनिवार को 8वीं सूची जारी की थी, जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और मणिपुर में लोकसभा की 38 और सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थी. पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को राज्य की नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से टिकट दिया गया है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण एक बार फिर से नांदेड़ से चुनाव लड़ेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली को कर्नाटक के चिकबल्लापुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है. वहीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्य की गुलबर्गा सीट से पार्टी ने फिर अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता बी. सी. खंडूरी के बेटे मनीष को गढ़वाल संसदीय सीट से टिकट दिया है. मनीष हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं.
राहुल गांधी की करीबी मीनाक्षी नटराजन को मध्य प्रदेश की मंदसौर सीट से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि रतलाम संसदीय सीट से कांतिलाल भूरिया पार्टी के प्रत्याशी होंगे. पार्टी के पूर्व प्रवक्ता राशिद अलवी को उत्तर प्रदेश के अमरोहा से टिकट दिया गया है. नई सूची में कर्नाटक में 18, मध्यप्रदेश में 9, महाराष्ट्र में एक, उत्तर प्रदेश में तीन, उत्तराखंड में पांच और मणिपुर में दो उम्मीदवार घोषित किये गए हैं. पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की यह आठवीं सूची जारी की है. कांग्रेस सात चरणों में 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलने वाले 543 सदस्यीय लोकसभा के चुनावों के लिए अब तक 218 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. इन चुनावों के लिए मतगणना 23 मई को होगी.
Also Read:
-
कौन बनेगा केरलम का मुख्यमंत्री? ये तीन नाम सबसे आगे, कांग्रेस में लिए जा रहे हैं इंटरव्यू, जानिए कब होगी CM की घोषणा
-
विजय और राहुल को मंच पर देख लगा सालों पुरानी है दोस्ती! क्या INDIA गठबंधन में एंट्री करने जा रहे हैं नए CM?
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने TVK चीफ जोसेफ विजय, 9 विधायक बने मंत्री, CM बनते ही किए ये वादे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें