Dont Take Me Lightly Says Eknath Shinde Amid Speculations Of Displeasure In Maharastra
'मुझे हल्के में मत लेना! पहले भी 2022 में....', महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का किस तरफ है इशारा?
Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस में अनबन की खबरों के बीच शिंदे ने ये साफ कर दिया है कि उन्हें हल्के में न लिया जाए. उन्होंने कहा जो भी उन्हें हल्के में लेगा, उसे इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा.
महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यहां से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं. इन सबके बीच एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है, जिससे कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं. मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने स्पष्ट संदेश दिया कि उन्हें हल्के में न लिया जाए. उन्होंने कहा, कि वह बाला साहेब ठाकरे और दिघे साहेब के कार्यकर्ता हैं. जो भी उन्हें हल्के में लेगा, उसे इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा.
2022 की एक राजनीतिक घटना का भी किया जिक्र
शिंदे ने 2022 की राजनीतिक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब उन्हें हल्के में लिया गया था, तब उन्होंने सरकार ही बदल दी थी. यह बयान आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. यही नहीं उन्होंने अपने बयान में विपक्ष को भी निशाने पर लिया. शिंदे ने कहा कि जब उन्हें शरद पवार से पुरस्कार मिला, तो कई लोग जलने लगे.
शिंदे ने विपक्ष पर भी बोला तीखा हमला
उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने काम में लगे रहेंगे और जो जलते हैं, वे एक दिन जलकर खाक हो जाएंगे. शिंदे ने विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने शरद पवार का भी अपमान किया, जिन्होंने ही उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाया था. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या वे कभी सुधरेंगे या नहीं.
महाराष्ट्र में अचानक क्यों गर्म हो गया राजनीतिक माहौल?
आपको बता दें कि शरद पवार द्वारा एकनाथ शिंदे को सम्मानित किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने पहले पवार पर निशाना साधा था, लेकिन बाद में उन्होंने मराठा सेनापति महादजी शिंदे से उनकी तुलना कर दी. उन्होंने पवार को वह नेता बताया, जिसे महाराष्ट्र दिल्ली में देखना चाहता है. इस घटनाक्रम के बाद शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के बीच मतभेद और स्पष्ट होते नजर आ रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.