ईडी ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्‍नर संजय पांडे को तलब किया, दिल्‍ली में दर्ज कराएं अपना बयान

ईडी ने धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे को पांच जुलाई को तलब किया

Published date india.com Published: July 3, 2022 7:07 PM IST
Mumbai Police, ED, National Stock Exchange, NSE, Sanjay Pandey, IPS,
(फाइल फोटो)

दिल्‍ली/ मुंबई: ईडी ने धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे को पांच जुलाई को तलब किया. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को-लोकेशन घोटाले के सिलसिले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे को 5 जुलाई को दिल्ली तलब किया है.

बता दें कि महाविकास अघाड़ी के कार्यकाल में महाराष्‍ट्र के पुलिस निदेशक और मुंबई पुलिस कमिश्‍नर रह चुके हैं. ईडी अधिकारी ने कहा कि पांडेय को शनिवार को समन जारी किया गया था. वह 30 जून को ही पुलिस बल से सेवानिवृत्त हुए हैं. पांडे इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके, लेकिन ईडी अधिकारी ने कहा कि पूर्व पुलिस आयुक्त दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश हो सकते हैं.

अधिकारी ने, हालांकि यह खुलासा करने से इनकार कर दिया कि किस धनशोधन मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी के खिलाफ समन जारी किया गया है.

बता दें कि यह मामला एनएसई में ‘डार्क फाइबर’ के रूप में कुछ ब्रोकिंग कंपनियों को अन्य सदस्यों के मुकाबले सूचना प्राप्त करने को लेकर पहले पहुंच की सुविधा देने से जुड़ा है. इसके तहत उन्हें अन्य सदस्यों का तुलना में ‘कोलेकेशन’ सुविधा से जुड़ने की सुविधा दी गई थी. नेटवर्क संपर्क के रूप में ‘डार्क फाइबर’ या यूनिट फाइबर से आशय ऐसे नेटवर्क से है, जो पहले से उपलब्ध है, लेकिन उसका उपयोग नहीं हुआ है. यह सक्रिय इलेक्ट्रॉनिक्स / उपकरण से जुड़ा नहीं होता है और उनके माध्यम से आंकड़ों का प्रवाह नहीं होता तथा यह ‘फाइबर ऑप्टिक कम्युनिकेशन’ में उपयोग के लिए उपलब्ध होता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.