10 दिन से लापता शिवसेना शिंदे गुट के नेता अशोक धोडी मिले मृत, कार में बंधा मिला शव

महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को गुजरात में एक लावारिस कार को बरामद किया. फिर, गाड़ी की जांच करने पर शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता अशोक धोडी का शव अंदर मिला.

Published date india.com Published: January 31, 2025 10:48 PM IST
10 दिन से लापता शिवसेना शिंदे गुट के नेता अशोक धोडी मिले मृत, कार में बंधा मिला शव

महाराष्ट्र के पालघर जिले के शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता अशोक धोडी का 11 दिन बाद पता चल गया है. गुजरात के भिलाड के पास स्थित सरिगाम में एक बंद पत्थर खदान में उनकी कार में शव मिला है. शुक्रवार को महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य गुजरात में एक लावारिस कार से बरामद किया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी.

कार में सीट पर रस्सी से बंधा मिला शव

अधिकारी ने बताया कि शिवसेना नेता अशोक ढोडी 20 जनवरी को यहां घोलवाड़ से लापता हो गए थे. जिसके बाद उनके परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. अधिकारी ने बताया कि उनका शव शुक्रवार दोपहर गुजरात के वलसाड जिले के भिलाड में एक बंद खदान में एक लावारिस कार में मिला.

पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है. उम्मीद की जा रही है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मृतक के बेटे-पत्नी सरकार से की ये मांग

वहीं, मृतक के बेटे आकाश ढोडी ने हत्यारों के लिए मौत की सजा की मांग की है. साथ ही सरकार से उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आग्रह किया जो ‘अपना कर्तव्य निभाने में विफल रहे.’ आकाश और उसकी मां ने बृहस्पतिवार को मृतक के भाई पर मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था.

नेता की पत्नी बोलीं- पति को भाई ने मरवाया

एक दिन पहले मृतक की पत्नी ने मीडिया से बातचीत में कहा था, पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है. दोनों भाई अक्सर लड़ते रहते थे और मेरे पति को नियमित रूप से धमकाया जाता था. यहां तक ​​कि एक कार दुर्घटना में उन्हें मारने की कोशिश भी की गई थी, उसका भाई शराब माफिया से जुड़ा हुआ है.

वहीं, आकाश ने भी आरोप लगाया था, उसे (मृतक के भाई को) तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. मेरे पिता ने शराब से जुड़ी अवैध गतिविधियों के बारे में कई बार शिकायत की थी. मुख्य आरोपी के खिलाफ गुजरात में मामले दर्ज हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कैसे और कब हुआ अशोक धोडी का अपहरण?

बता दें कि तलासरी तालुका के शिवसेना पदाधिकारी अशोक धोडी 20 जनवरी को काम के सिलसिले में मुंबई गए थे. वहां से लौटते समय उन्होंने अपने घर फोन कर बताया कि वे रात के खाने के लिए घर आ रहे हैं. लेकिन जब वे घोलवड से वेवजी स्थित अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान उनका वाहन समेत अपहरण कर लिया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.