Mumbai: गैलेक्सी होटल में आग लगने से तीन लोगों की मौत, दो घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रविवार दोपहर को एक बजकर 10 मिनट पर प्रभात कॉलोनी स्थित चार मंजिला एक होटल में आग लग जाने से बड़ा हादसा हुआ

Published date india.com Published: August 27, 2023 7:01 PM IST
Mumbai: गैलेक्सी होटल में आग लगने से तीन लोगों की मौत, दो घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
मुंबई के सांताक्रूज़ इलाके में आज रविवार को गैलेक्सी होटल आग लग गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए. (एएनआई-फोटो)

Mumbai: मुंबई के सांताक्रूज इलाके (Mumbai’s Santacruz area) में आज रविवार दोपहर एक होटल गैलेक्सी (Galaxy Hotel) में आग लग जाने (Fire breaks) से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

नगर निकाय के एक अधिकारी ने दावा किया कि अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने को लेकर इस होटल को नोटिस जारी किया गया था और उसे इस मामले में अदालत में भी घसीटा गया था.  यह प्रथम स्तर की आग थी, जिसे तीन बजकर 20 मिनट पर बुझाया गया.उन्होंने बताया कि आग बुझाने में चार दमकल गाड़ियां, इतने ही पानी के टैंकर और अन्य सहायता ली गयी. एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि रूपल कांजी (25), किशन (28) और कांतिलाल गोरधन वारा (48) को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.अल्फा वखारिया (19) और मंजूला वखारिया (49) जख्मी हैं और उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

एक नगर निगम अधिकारी ने यह जानकारी दी.अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर प्रभात कॉलोनी स्थित चार मंजिला गैलेक्सी होटल की तीसरी मंजिल पर आग लगी, जिससे कुछ कमरों और सीढ़ी, लॉबी जैसी जगहों पर बिजली के तार, अन्य उपकरण, एसी, पर्दे, गद्दे, लकड़ी के फर्नीचर आदि जल गये.

दो का का इलाज चल रहा

अग्निशमन अधिकारी ने कहा, रूपल कांजी (25), किशन (28) और कांतिलाल गोरधन वारा (48) को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.अल्फा वखारिया (19) और मंजूला वखारिया (49) जख्मी हैं और उनका इलाज चल रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आग बुझाने में चार दमकल गाड़ियां, 4 पानी के टैंकर और अन्य सहायता ली गयी

अग्निशमन अधिकारी ने कहा, कमरा नंबर 103 और 203 में आग से बिजली के तार, फर्नीचर, वातानुकूलित प्रणाली और गद्दे जल गये और सीढ़ी, लॉबी में भी लॉड्री के कपड़े, कंबल एवं पहले से तीसरे तल के मार्ग में तार जलकर नष्ट हो गये. अधिकारी ने कहा कि यह प्रथम स्तर की आग थी, जिसे तीन बजकर 20 मिनट पर बुझाया गया.उन्होंने बताया कि आग बुझाने में चार दमकल गाड़ियां, इतने ही पानी के टैंकर और अन्य सहायता ली गयी.

गैलेक्सी होटल को अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने को लेकर नोटिस जारी किया था

नगर निकाय के एक अधिकारी ने दावा किया कि अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने को लेकर इस होटल को नोटिस जारी किया गया था और उसे इस मामले में अदालत में भी घसीटा गया था. इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एच/पूर्व के वार्ड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश बडगिरे ने कहा, हाल में हमने गैलेक्सी होटल को अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने को लेकर नोटिस जारी किया था. हमने अदालत में उसके खिलाफ मामला दायर किया, लेकिन होटल की ओर से किसी ने भी हमारे नोटिस का जवाब नहीं दिया.

नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई करेंगे

एक अन्य बीएमसी अधिकारी ने कहा कि होटल ने कथित रूप से संरचना में बदलाव किये तथा महानगरपालिका के भवन और फैक्टरी विभाग नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई करेंगे.( bhasha)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.