Mumbai: पूर्व पुलिस कमिश्नर Param Bir Singh क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे, भगौड़ा घोषित हुए थे

मुंबई में अवैध वसूली के मामले में परमबीर सिंह को भगौड़ा घोषित किया गया था.

Published: November 25, 2021, 11:51 AM IST

Former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ऑफिस पहुंच गए हैं. परमबीर सिंह काफी गायब थे और चर्चित अवैध वसूली मामले में मुंबई पुलिस को उनकी तलाश थी. यहां तक कि परमबीर सिंह को भगौड़ा घोषित किया जा चुका था.

आज पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) के दफ्तर पहुंचे हैं. परमबीर सिंह कांदीवली के क्राइम ब्रांच यूनिट 11 के दफ्तर में पेश होने के लिए पहुंचे हैं. परमबीर सिंह को जांच का सामना करना पड़ेगा. पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ अवैध वसूली के आरोप है. परमबीर सिंह के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज है. अवैध वसूली के ही मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को जांच का सामना करना पड़ा है और इस्तीफ़ा देना पड़ा. अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) इस समय जेल में हैं.

इस केस में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को काफी दिनों से परमबीर सिंह की तलाश थी. पेश न होने पर मुंबई की एक अदालत (Mumbai Court) ने परमबीर सिंह को भगौड़ा घोषित किया था. परमबीर सिंह की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं. इस कांड ने महाराष्ट्र के पुलिस महकमे और सियासत में बवाल मचाया हुआ है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.