Gangwar Video Fact Check Bloody Battle Between Monkeys And Dog In Beed District Monkeys Killed 80 Puppies Know Reality
Gangwar Video Fact Check: बंदरों-कुत्तों के बीच खूनी गैंगवार, बंदरों ने 80 पिल्लों को मार डाला, जानिए सच्चाई
आपने इंसानों के बीच गैंगवार की बात तो सुनी होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जानवरों के बीच भी खूनी गैंगवार होती है. महाराष्ट्र के बीड जिले में बंदरों-कुत्तों के बीच खूनी गैंगवार की घटना जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं, लेकिन फैक्ट चेक में पता चली है इसकी हकीकत, जानिए....
Gangwar Video Fact Check:महाराष्ट्र के बीड जिले के लवूल गांव में बंदरों की नज़र कुत्ते के पिल्लों पर होती है.. मौका मिलते ही पिल्ले को उठाकर वे पेड़ पर ले जाते हैं और वहां से नीचे फेंककर उसकी जान ले लेते हैं. ये खूनी बंदर इस तरह कई पिल्लों की जान ले चुके हैं. कुछ दिन पहले कुत्तों ने बंदर के एक बच्चे पर हमला किया था. इसके बाद से ही बंदर खूंखार हो गए और टोलियों में आकर धावा बोलने लगे.
क्या है इस घटना की हकीकत, बता रहे हैं हम आपको इस Fact Check में
ज़ी मीडिया संवाददाता विष्णु बुर्गे ने की फैक्ट फाइंडिंग इसके मुताबिक, कुत्तों ने बंदर के एक बच्चे पर हमला करने की घटना को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं है. ये सब कुछ कही सुनी बातों पर आधारित है. हालांकि ये सच है कि पिछले कुछ महीनों में यहां के बंदरों ने कई पिल्लों को गांव की अलग अलग बिल्डिंग की छत पर ले जाकर छोड़ दिया. गिनी चुनी (अंदाजन 3 या 4) घटनाओं में बंदर कुछ पिल्लों को पेड़ पर भी ले गए जहां से नीचे गिरकर इन पिल्लों की मौत हो गई. जबकि बिल्डिंग की छत पर ले गए पिल्लों को बंदरों ने नीचे नहीं फेंका बल्कि उनकी छत पर भूखमरी से मौत हो गई.
गांव के लोगों ने जी न्यूज को बताया कि गांव में बंदरों के आतंक की वजह से लोग छत पर नहीं जाते, पिल्लों को ना तो छत से नीचे आने का रास्ता पता होता है और ना ही खाने के लिए कुछ मिल पाता है. इसलिए ऐसा कहा जा रहा है कि इन पिल्लों की मौत की वजह भूखमरी हो सकती है.
वहीं जानकारों (वनप्रेमी) का कहना है कि आमतौर पर बंदर कुत्तों पर जानलेवा हमला नहीं करते. इस मामले में ऐसा हो सकता है कि बंदरों ने पिल्लों को उनकी त्वचा (स्किन) पर रहने वाले कीटाणुओं के लिए उठाकर ले गए हों.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.