Antilia Case: हेमंत नागराले ने संभाला मुंबई के पुलिस कमिश्नर का पदभार, कहा- 'वाजे केस की अच्छी तरह से होगी जांच'

मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) का तबादला कर दिया गया है.

Updated: March 17, 2021, 7:21 PM IST

Antilia Case: एंटीलिया केस में बढ़ती जांच के बीच महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) का तबादला कर दिया गया है. परमबीर सिंह की जगह हेमंत नागराले (Hemant Nagrale) मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं. परमबीर सिंह (Param Bir Singh) को फिलहाल डीजी होमगार्ड की जिम्मेदारी दी गई है. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने यह जानकारी दी है.

महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद हेमंत नागराले (Hemant Nagrale) ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाल लिया है.

पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालने के बाद हेमंत नागराले ने कहा कि मुंबई पुलिस अभी कठिन दौर से गुजर रही है. हम समाधान निकालेंगे और पुलिस की छवि ठीक करेंगे. जो कुछ भी हुआ है उससे मुंबई पुलिस की छवि धूमिल हुई है. उन्होंने कहा कि सचिन वाजे केस की अच्छी तरह से जांच की जाएगी और जो दोषी होगा उसे सजा दिलवाया जाएगा.

मालूम हो कि परमबीर सिंह ने एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी. सिंह ने ऐसे समय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की है, जब उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी कार बरामद होने के मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी का मामला राज्य में सुर्खियों में है.

सूत्रों ने यह जानकारी दी. इस मामले में 13 मार्च को गिरफ्तार किए गए सचिन वाजे को शहर पुलिस की अपराध शाखा के सीआईयू से संबद्ध कर दिया गया था.

बता दें कि मुंकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास पिछले महीने कार्मिचेल रोड पर विस्फोटक लदी एसयूवी बरामद होने के मामले में NIA सहायक पुलिस आयुक्त सहित क्राइम ब्रांच के 7 अधिकारियों के बयान दर्ज कर चुकी है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.