मुंबई. दिग्गज भारतीय डिजाइनर नीता लुल्ला को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी व सलाहकार इवांका ट्रंप के परिधान डिजाइन करने की जिम्मेदारी दी गई है. इवांका कड़ी सुरक्षा के बीच वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस) में शामिल होने हैदराबाद पहुंचीं. लुल्ला ने इवांका के लिए जो परिधान तैयार करने की योजना बनाई है.
लुल्ला ने कहा है कि यह उनकी (इवांका) तरह ही स्टाइलिश होगा, और यह वृंदावन सिंफनी से प्रेरित होगा, जो राधा-कृष्ण की कथा को समर्पित है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डिजाइनर लुल्ला ने इवांका के परिधान में सभी भारतीय तत्वों का समावेश किया है. उन्होंने कहा, इसमें पारंपरिक संगीत वाद्य यंत्र सितार का रूपांकन है.
उन्होंने कहा जिसकी जड़ें शास्त्रीय संगीत में हैं और यह वृंदावन के उद्यान से प्रेरित है, जहां दैवीय रोमांस ‘रास लीला’ हुआ था. हमने पारंपरिक साड़ी के इस्तेमाल से एक शानदार गाउन तैयार किया है. उन्होंने कहा कि गाउन पर सुनहरे धागे और ऐतिहासकि शहर वाराणसी में बारीक बुनाई वाले सिल्क का इस्तेमाल हुआ है और इस पर सितार बना हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.