देश छोड़ने की आशंका के बीच मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ जारी किया गया लुकआउट नोटिस

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के देश छोड़ने की आशंका के बीच उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है.

Published: October 1, 2021, 4:45 PM IST

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के देश छोड़ने की आशंका के बीच उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. पाटिल ने कहा, ‘ऐसी सूचना है कि सिंह ने देश छोड़ दिया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं है.’ राज्य के गृह मंत्री ने कहा, ‘सरकारी अधिकारी होने के नाते विदेश यात्रा पर प्रतिबंध है. आप सरकार की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ सकते. फिर भी वह चले गए, तो यह अच्छी बात नहीं है.’ पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार सिंह को खोजने के लिए केंद्र के संपर्क में है. सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ रिश्वत के आरोप लगाए थे.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं. इस साल मार्च में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने और होमगार्ड में स्थानांतरित होने के कुछ दिनों बाद सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में दावा किया था कि देशमुख पुलिस अधिकारियों से मुंबई में रेस्तरां और बार मालिकों से पैसे लेने के लिए कहते थे.

राज्य सरकार ने सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) कैलाश उत्तमचंद चांदीवाल का एक सदस्यीय आयोग गठित किया था. आयोग ने सिंह को पेश होने के लिए कई बार समन जारी किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए. इसके बाद आयोग ने सिंह के खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किया था.

सिंह पर वसूली के कई मामले दर्ज हैं. वह इस साल अप्रैल में एक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर अजा/अजजा (अत्याचार निवारण) कानून के तहत एक मामले का भी सामना कर रहे हैं.

(इनपुट: भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.