महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका और नौ अन्य महानगर पालिकाओं के लिए मतदान शुरू हो गया है। दस महानगरपालिकाओं के अलावा 11 जिला परिषदों और 118 पंचायत समितियों के दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू होगई है। आज करीब 1.95 करोड़ मतदाता दस महानगरपालिकाओं के लिए प्रतिनिधियों को चुनेंगे वहीं 1.80 लाख से अधिक मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
यह चुनाव मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। दोनों ही पार्टी इस बार अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। प्रचार के दौरान दोनों ही दलों के बड़े नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ कई इलज़ाम भी लगाए।
कांग्रेस, एनसीपी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी चुनावी मैदान में है। महानगरपालिकाओं के 1,268 सीटों के लिए 9,208 चुनावी मैदान में हैं। 11 जिला परिषदों के 654 सीटों के लिए 2,956 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 118 पंचायत समितियों के 1,288 सीटों पर 5,167 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
चुनाव के परिणाम गुरूवार यानी 23 फरवरी को घोषित किये जायेंगे।
बीएमसी समेत नगरपालिका का मतदान 5.30 बजे समाप्त
रात 9 तक आ सकता है पूरा आंकड़ा
मतदान का समय समाप्त, 23 फरवरी को आएगा परिणाम
रेल मंत्री सुरेश प्रभु और आशिष सेलार ने भी मतदान किया
बीएमसी चुनाव में दोपहर 3.30 बजे तक 41.32 प्रतिशत मतदान
पुणे मनपा चुनाव में दोपहर 3.30 बजे तक 43.00 प्रतिशत मतदान
पिंपरी मनपा चुनाव में दोपहर 3.30 बजे तक 43.80 प्रतिशत मतदान
अकोला मनपा चुनाव में दोपहर 3.30 बजे तक 46.30 प्रतिशत मतदान
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.