महाराष्ट्र होर्डिंग हादसा : राजस्थान के उदयपुर से मुख्य आरोपी भावेश भिंडे गिरफ्तार, पहले भी कई मामलों में है आरोपी

घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मरने वाले सभी के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी.

Published date india.com Updated: May 16, 2024 9:20 PM IST
महाराष्ट्र होर्डिंग हादसा : राजस्थान के उदयपुर से मुख्य आरोपी भावेश भिंडे गिरफ्तार, पहले भी कई मामलों में है आरोपी

Maharashtra Hoarding Incident : महाराष्ट्र के घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे का मुख्य आरोपी भावेश भिंडे पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. गुरुवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने भावेश को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया. अब तक इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 74 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. हादसे के बाद पुलिस ने होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के मालिक भावेश भिंडे (Bhavesh Bhinde) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई. भावेश के खिलाफ दर्ज ये पहला मामला हीं है, उस पर पहले भी क्रिमिनल केस दर्ज हो चुके हैं. उस पर यौन शोषण के भी आरोप में केस दर्ज हो चुका है. बुधवार, 16 मई को होर्डिंग के मलबे के नीचे से दो और शव निकाले गए थे, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है. उनकी पहचान मनोज चंसोरिया (60) और अनीता चंसोरिया (59) के रूप में हुई है.

अवैध होर्डिंग हटाने की कवायद शुरू

गत 13 मई को विशालकाय होर्डिंग गिरने के बाद आज चौथे दिन भी चेद्दा नगर इलाके में बचाव कार्य जारी रहा. बुधवार को बचाव कार्य के दौरान मलबे से कई वाहन बरामद किये गये जिससे मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है. इस हादसे से मुंबई के लोग सदमे में हैं. शहर में रेलवे की जमीन से इतर 1025 छोटे-बड़े होर्डिंग हैं. बीएमसी ने सभी अवैध और 40 फुट गुना 40 फुट के मंजूर आकार से बड़े होर्डिंग हटाने की कवायद शुरू कर दी है. नगर निकाय ने मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे को भी उनकी जमीनों पर सभी अवैध होर्डिंग की तत्काल पहचान करने और उन्हें हटाने के लिए नोटिस दिये हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी और मुंबई पुलिस को इस त्रासदी की जांच करने का आदेश दिया था.

पुणे में भी हुआ एक ऐसा ही हासदा

घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मरने वाले सभी के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी. साथ ही उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया, ‘मैंने बीएमसी अधिकारियों को मुंबई में सभी होर्डिंग्स का ऑडिट करने और शहर से अवैध होर्डिंग्स को हटाने का आदेश दिया है.’ आपको बता दें कि बारिश और तेज हवाओं के कारण पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में भी गुरुवार को एक होर्डिंग गिर गया. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना की जानकारी पिंपरी चिंचवड़ पुलिस अधिकारी ने दी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.