By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Maharashtra
- Maharashtra News Two Arrested For Raising Pakistani Slogans From Pune
Maharashtra News: पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वाले पुणे से दो गिरफ्तार
Maharashtra News: बुलढ़ाणा में एक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान प्रेम दिखाया और दो अन्य लोगों को पुणे में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
कल यानी मंगलवार 15 अगस्त को भारत ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया. लेकिन कुछ लोग पाकिस्तान से अपना प्रेम छिपा ही नहीं पाते. ऐसे ही कुछ लोगों को महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया गया है. महाराष्ट्र में पुणे के कोंढवा में कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. पुलिस ने ऐसे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना पुणे के कोंढवा इलाके की है. बताया जा रहा है कि यहां पेशे से सिक्योरिटी गार्ड दो व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. जब कुछ स्थानीय लोगों ने अपने इलाके में इस तरह के नारे सुने तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की. बाद में दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया.
बता दें कि कोंढवा को पुणे का बेहद संवेदनशील इलाका भी माना जाता है. इसी इलाके से हाल ही में एटीएस ने अल सुफा संगठन के आतंकवादी युनुस साकी और मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया था. यह दोनों आतंकवादी फिलहाल NIA की कस्टडी में हैं. इन दोनों आतंकवादियों ने कोंढवा इलाके के एक मकान में बम बनाने की ट्रेनिंग ली थी और बाद में ISIS का ऑपरेशन रूम भी तैयार कर लिया था.

बुलढ़ाणा में भी पाकिस्तान समर्थक
महाराष्ट्र में बुलढ़ाणा जिले के मलकापुर में मुजम्मिल खान नाम युकव ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर 14 अगस्त को पाकिस्तान के झंडे के साथ इंडिपेंडेंस डे पाकिस्तान लिखकर पोस्ट किया. इसके साथ ही उसने अपने पोस्ट में लिखा ‘प्राइड टू बी पाकिस्तानी.’ कुछ स्थानीय लोगों की नजर इस पोस्ट पर गई तो उन्होंने आपत्ति दर्जलकरवाई और युवक से पोस्ट हटाने की मांग की. लेकिन युवक ने ऐसा करने से इनकार कर दिया.
स्थानीय लोगों की आपत्ति के बावजूद जब युवक ने पोस्ट हटाने से इनकार कर दिया तो लोगों ने पुलिस में शिकायत की. स्थानीय लोगों ने मलकापुर पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवाई. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें