Man Arrested For Luring Multiple Women Into Marriage And Cheating Them In Maharashtra
9 साल में 20 शादियां, तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को करता था टारगेट, आरोपी ठग गिरफ्तार
Maharashtra News: आरोपी ने 2015 से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में 20 से अधिक महिलाओं से ठगी की है.
Widow Marriage Fraud: महाराष्ट्र में पुलिस ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जिसमें बीते 9 साल में 20 से ज्यादा महिलाओं से शादी की. महाराष्ट्र की पालघर जिला पुलिस ने रविवार को बताया कि देशभर में 20 से अधिक महिलाओं के साथ कथित तौर पर शादी करने और उनसे कीमती सामान की ठगी करने को लेकर 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
एक अधिकारी ने बताया कि नाला सोपारा निवासी एक महिला की शिकायत की जांच कर रही मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने 23 जुलाई को ठाणे जिले के कल्याण से आरोपी फिरोज नियाज शेख को गिरफ्तार किया. वरिष्ठ निरीक्षक विजयसिंह भागल ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर उससे दोस्ती की और उससे शादी की.
महिला से की ठगी
उन्होंने बताया कि शेख ने अक्टूबर और नवंबर 2023 में महिला से 6.5 लाख रुपये की नकदी, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान लिए. उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, चेकबुक और गहने बरामद किए हैं.
तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को करता था टारगेट
उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि शेख वैवाहिक साइट पर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं से संपर्क करता था. इसके बाद वह महिलाओं से शादी कर उनकी कीमती वस्तुएं ठग लेता था.
अन्य मामले में शख्स से 8 करोड़ रुपये की ठगी
इस बीच, पिछले सप्ताह एक अन्य घटना में, महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक 58 वर्षीय आर्किटेक्ट से दुबई के एक व्यवसायी ने कथित तौर पर 8 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की. नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को कथित आरोपी हरीश चैनानी और अपराध में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
शिकायत के अनुसार, लग्जरी घड़ियां आयात करने वाले आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित को अपने उद्यम में शामिल होने का लालच दिया क्योंकि वह इसे भारत में विस्तारित करना चाहता था और उससे 4 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए कहा. पीड़ित ने कथित तौर पर दुबई के व्यवसायी को 4.85 करोड़ रुपये की 13 घड़ियां और व्यवसाय के लिए 4 करोड़ रुपये की राशि दी.
Add India.com as a Preferred Source
उन्होंने बताया कि बाद में जब पीड़ित ने अपने निवेश पर रिटर्न और घड़ियों की बिक्री से प्राप्त राशि मांगी तो आरोपी ने उसे टालमटोल वाला जवाब देना शुरू कर दिया और उसका फोन उठाना बंद कर दिया. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.