नई दिल्ली: कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी को महाराष्ट्र के एक मामले में झटका लगा है. राज्य के बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने उन्हें पॉक्सो के तहत एक नोटिस भेजा है. महाराष्ट्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने महाराष्ट्र में बीते दिनों दो दलित लड़कों की पिटाई के मामले में जुवेनिल जस्टिस एक्ट के सेक्शन 74 और पॉक्सो एक्ट के सेक्शन 23 के तहत पहचान उजागर करने के मामले में राहुल को नोटिस जारी किया है.इससे पहले राहुल गांधी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर महात्मा गांधी की हत्या को लेकर की टिप्पणी मामले में भिवंडी की कोर्ट में अवमानना के केस का सामना कर रहे हैं. इस वीडियो में अवयस्क बच्चों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं.
Maharashtra State Commission for Protection of Child Rights issued a notice to Congress President Rahul Gandhi under section 74 of Juvenile Justice Act§ion 23 of POCSO act,for disclosing identity of boys who were beaten naked for swimming in a pond; seeks reply within 10 days pic.twitter.com/oe7J61hUrN
— ANI (@ANI) June 19, 2018
बता दें कि बीते दिनों महाराष्ट्र के जलगांव जिले में दो दलित लड़कों की पिटाई एक अन्य जाति के व्यक्ति के कुंए में नहाने पर पीटा गया था और निर्वस्त्र कर घुमाया गया था. इस घटना के सामने आने के बाद राहुल गांधी ने बीते 15 जून को इन बच्चों का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला था.
आरएसएस-बीजेपी पर बोला था हमला
बीते 15 जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस और बीजेपी पर देश में घृणा की जहरीली राजनीति का विस्तार करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि यदि इसका विरोध नहीं किया गया तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा. राहुल ने दलित समुदाय के दो नाबालिग लड़कों का एक वीडियो अपने ट्वीट के साथ टैग किया था. इन लड़कों को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में कुंए में नहाने के कारण पीट गया था और निर्वस्त्र कर घुमाया गया था.
महाराष्ट्र के इन दलित बच्चों का अपराध सिर्फ इतना था कि ये एक “सवर्ण” कुएं में नहा रहे थे।
आज मानवता भी आखरी तिनकों के सहारे अपनी अस्मिता बचाने का प्रयास कर रही है।
RSS/BJP की मनुवाद की नफरत की जहरीली राजनीति खिलाफ हमने अगर आवाज़ नहीं उठाई तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा pic.twitter.com/STeBSkI1q1
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 15, 2018
ट्वीट में राहुल ने ये कहा था
राहुल ने ट्वीट में कहा , ”महाराष्ट्र में इन दलित बच्चों का अपराध सिर्फ इतना था कि ये एक सवर्ण के कुंए में नहा रहे थे. आज मानवता भी आखिरी तिनकों के सहारे अपनी अस्मिता बचाने का प्रयास कर रही है.”
कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट में कहा था, ”आरएसएस : भाजपा की मनुवाद की नफरत की जहरीली राजनीति के खिलाफ हमने अगर आवाज नहीं उठाई तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा.”
हालाकि, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी दोनों किशोरों को निर्वस्त्र घुमाने की घटना का विरोध किया था और था कहा कि वह पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करने के मकसद से उस गांव में जाएंगे जहां यह घटना हुई. (इनपुट- एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.