Latest Crime News: मुंबई के बैंडस्टैंड में 19 साल की युवती से दोस्तों ने ही किया गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Crime News: मुंबई के बांद्रा इलाके में बैंडस्टैंड के नजदीक एक 19 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है.

Published date india.com Published: May 15, 2021 9:39 PM IST
rape case
rape case

Mumbai Crime News: मुंबई के बांद्रा इलाके में बैंडस्टैंड के नजदीक एक 19 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है. युवती गोवंडी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने तीन दोस्तों के साथ समुद्र किनारे सैर सपाटे के लिए बनी हुई जगह पर आई थी.

युवती के तीनों दोस्त उसे समुद्र तट के पास चट्टानों की ओर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद तीनों ने युवती को उसके घर छोड़ दिया. अगले दिन पेट में दर्द होने पर बहन ने पूछा तो युवती ने पूरी घटना के बारे में बताया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी के तहत तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों को बुधवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.