पहले लड़की का किया मर्डर, फिर बैग में भरकर मेट्रो के पास फेंक गए बदमाश (Photo File)
Mumbai Crime: बीते रविवार मुंबई के कुर्ला इलाके में एक सूटकेस के अंदर महिला की लाश मिली है. पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है. प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक़, पुलिस को रविवार को कुर्ला-सीएसटी रोड पर एक बैग में एक अज्ञात महिला का शव मिला. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है. सूत्रों के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क पर एक बैग पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया. कुर्ला पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस कर रही हत्यारे की तलाश
मुबंई में लवारिस पड़े एक सूटकेश में महिला का शव मिला है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया कर लिया गया है. पुलिस अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसके शरीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र 25-35 साल के बीच हो सकती है. महिला ने टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहना हुआ था.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुर्ला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मामले में सबूत जुटाने के लिए आस-पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. कुर्ला पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आगे की जांच चल रही है. हत्यारे की तलाश की जा रही है.
बैग में मिली लाश
पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, पुलिस को रविवार को एक सूटकेस में लड़की की लाश मिली है. पुलिस ने अज्ञान हत्यारे के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है. मामले में जांच जारी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.