EnglishHindi

Mumbai में लोकल बस सेवा आज से हुई शुरू, यात्रा करने की ये है गाइडलाइंस

महाराष्‍ट्र की राजधानी में पांच चरणों में अनलॉक की प्रक्रिया की चल रही और आज से लोकल बस सेवा शुरू हो गई, हालाकि, राज्‍य में अभी 15 जून तक लॉकडाउन लागू है

Published: June 7, 2021, 8:47 AM IST

Mumbai Local Bus Services, Mumbai, Best,  Unlock, Lockdown, COVID Guidelines, Covid-19, News:   महाराष्‍ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mubai)में आज सोमवार से बृहन्‍मुंबई इलेक्‍ट्र‍ि सप्‍लाई एंंड ट्रांसपोर्ट (Best) की लोकल बस सेवा (Mumbai Local bus Services) शुरू हो गई है. कोरोना वायरस ( coronavirus) महामारी के संक्रमण में कमी आने के बाद महाराष्‍ट्र की राजधानी में लॉकडाउन (Lockdown) को पांच चरणों में अनलॉक ( Unlock) की प्रक्रिया की चल रही है. इसके तहत यह तय किया गया है कि मुंबई की लोकल बसों में सीटों से अधिक यात्री नहीं होंगे और प्रत्‍येक यात्री को मास्‍क पहनना जरूरी होगा. बता दें कि महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमण से एक लाख से अधिक मौतें हो चुकी हैं.

आज से रेस्‍टोरेंट्स, गैर जरूरी सामान बेचने वाली दुकानें और सार्वजनिक स्‍थल खुला रहेंगे. लेकिन मुंबई में अभी मॉल्‍स, थिएटर और मल्‍टीप्‍लेक्‍स अभी बंद रहेंगे.

रेस्‍टोरेंट्स 50 फीसदी क्षमता के साथ वीकेंड में 4 बजे तक खुला रहेंगे. बता दें महाराष्‍ट्र में अभी 15 जून तक लॉकडाउन लागू है. महाराष्ट्र में अनलॉक अधिसूचना के अनुसार, जिन इलाकों में संक्रमण की दर पांच प्रतिशत या उससे कम और ऑक्सीजन बिस्तरों पर मरीजों की संख्या 25 प्रतिशत से कम होगी, उन्हें पहली श्रेणी में रखा जाएगा और वहां सब कुछ खोल दिया जाएगा. वहीं, 20 प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर वाले क्षेत्रों को पांचवी श्रेणी में रखा जाएगा, जिनमें आवश्यक दुकानें खुलेंगी और कार्यालयों में 15 प्रतिशत से अधिक कर्मियों के आने पर पाबंदी रहेगी.

जमीनी हालात के अनुसार पाबंदियों में ढील देने का फैसला करे स्थानीय प्रशासन: मुख्यमंत्री ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को साफ किया था कि राज्य में अप्रैल से लागू लॉकडाउन जैसी पाबंदियां अभी भी जारी हैं और तय किए गए मानकों के अनुसार स्थानीय प्रशासन को पांबदियों में ढील देने और सख्ती बरतने के संबंध में निर्णय लेना होगा. राज्य सरकार ने सोमवार से प्रदेश में पाबंदियों में ढील देने के लिये पांच स्तरीय योजना की घोषणा की थी. इसमें साप्ताहिक संक्रमण दर और ऑक्सीजन बिस्तरों पर मरीजों की संख्या के आधार पर ढील देने की बात कही गई है. इस संबंध में शुक्रवार रात एक अधिसूचना जारी की जा चुकी है. इसी घोषणा के संबंध में ठाकरे का यह बयान सामने आया है.

सीएम ने कोविड-19 नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘ पाबंदियों के संबंध में पांच स्तरीय योजना को लेकर चार जून की अधिसूचना के बाद ऐसी आम धारणा देखने को मिली है कि राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को हटा लिया गया है. हालांकि, स्थानीय प्रशासन आवश्यकतानुसार पाबंदियों में ढील देने या उन्हें और कड़ा बनाने के बारे में फैसला लेगा.’ उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय प्रशासन को मानदंडों को लेकर कोई भी शंका है तो उन्हें वर्तमान पाबंदियों को जारी रखना चाहिए. ठाकरे ने जिलाधिकारियों, संभागीय आयुक्तों और पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक के दौरान ये बातें कहीं. मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अफसरों को राज्य में कहीं भी भीड़ एकत्र होने से रोकने और कोविड-19 नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.