By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Maharashtra
- Mumbai Maharashtra Rain Weather Update 12 Ndrf Teams Will Deployed In Konkan Region
Mumbai/Maharashtra Rain/Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी के बीच NDRF तैनात करने की मांग
Mumbai/Maharashtra Rain/Weather Update/alert: मुंबई के साथ-साथ कोंकण इलाके में भारी बारिश की चेतावनी के बीच राज्य सरकार ने NDRF की 12 टीमें तैनात करने की मांग की है.
Mumbai/Maharashtra Rain/Weather Update: मुंबई के साथ-साथ कोंकण इलाके में भारी बारिश की चेतावनी के बीच राज्य सरकार ने NDRF की 12 टीमें तैनात करने की मांग की है. मौसम विभाग ने राज्य के कोंकण इलाके में 11 से 15 जून तक अत्याधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है.
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एनडीआरएफ के कमांडेंट से 10 जून की दोपहर तक ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में टीम तैनात करने का अनुरोध किया.
पालघर के जिलाधिकारी माणिक गुरसाल ने एनडीआरएफ के साथ आधिकारिक संवाद में कहा कि प्राधिकरण ने रत्नागिरी जिले में एनडीआरएफ की चार टीम और अन्य जिलों में दो-दो टीम तैनात किए जाने का अनुरोध किया है.
उधर, मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दी और पहले ही दिन भारी बारिश से वित्तीय राजधानी तथा उसके उपनगरों में कई स्थानों पर पानी भर गया जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़क याातायात के साथ ही लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुईं.
भारी बारिश के कारण मुंबई के विभिन्न हिस्सों में पानी भर गया और इसके कारण यातायात पुलिस को चार सबवे बंद करने पड़े वहीं कई चालकों को अपने वाहन सड़कों पर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुयीं जो केवल स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मियों के लिए चल रही हैं.
पुलिस उपायुक्त (यातायात) पश्चिमी उपनगर सोमनाथ घरगे ने कहा, “हमने कुछ स्थानों पर दो फुट तक पानी भर जाने के कारण चार सबवे बंद कर दिए हैं. हालांकि, एसवी रोड, लिंकिंग रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात सुचारू है.’’
अधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के कारण दृश्यता कम हो गई और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. इसलिए यातायात पुलिस कर्मी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर तैनात किए गए हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें