मुंबई के साकीनाका में दिल को दहला देने वाली वारदात, प्रेमी ने ऑटो में ही रेत डाला गर्लफ्रेंड का गला; जानें पूरा मामला

Maharashtra Crime: मुंबई के साकीनाका इलाके से दिल को दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां एक सनकी आशिक ने कहासुनी के बाद 30 साल की प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी.

Published date india.com Updated: June 19, 2023 7:26 PM IST
murder
Representational

Maharashtra Crime: मुंबई के साकीनाका इलाके से दिल को दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां एक सनकी आशिक ने कहासुनी के बाद 30 साल की प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद को भी घायल कर लिया. पूरी वारदात चलती ऑटो के अंदर हुई. मुंबई पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है. साकीनाका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दत्त नगर के खैरानी रोड पर हुई.

न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारी के हवाले से बताया, ‘दीपक बोरसे ने चलते ऑटो रिक्शा में पंचशीला जामदार का गला रेत दिया. उसने बचने के लिए गाड़ी से उतरने की कोशिश की लेकिन वह थोड़ी दूरी पर जाकर गिर पड़ी. इसके बाद बोरसे ने इसी धारदार हथियार से अपना गला काटकर अपनी जान देने की भी कोशिश की.’

अधिकारी ने बताया, ‘राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया. दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया. आरोपी का उपचार किया गया.’ उन्होंने बताया कि महिला और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और ऑटोरिक्शा में किसी बात को लेकर हुए झगड़े की वजह से यह घटना हुई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोरसे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

मुंबई के बांद्रा में हाल ही की एक अन्य घटना में बैंडस्टैंड में एक 28 वर्षीय महिला को उसके प्रेमी ने कहासुनी के बाद घायल कर दिया था. उस व्यक्ति ने कथित तौर पर उसका सिर चट्टानों पर पटकना शुरू कर दिया और उसे डूबाने की भी कोशिश की थी. महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसकी जान बची. लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया था.

(इनपुट: ANI,PTI)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.