Mumbai News Crime Branch Busted High Profile Sex Racket Top Model And Actress Charges 2 Lakh Rupees For 2 Hours
Mumbai News: सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं टॉप मॉडल और एक्ट्रेस, 2 घंटे का चार्ज करती थीं 2 लाख रुपये
Mumbai News:मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने एक हाई प्रोफाइल रैकेट का पर्दाफाश किया है. इसमे टॉप मॉडल और एक्ट्रेस पकड़ीं गईं हैं, जो 2 घंटे के लिए 2 लाख रुपये चार्ज करती थीं.
Mumbai News: मुंबई के जुहू के एक फाइव स्टार होटल में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. शुक्रवार को टीम ने एक टॉप मॉडल और एक नामी टीवी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है, ये दोनों दो घंटे के लिए दो लाख रुपये चार्ज करती थीं. मुंबई की क्राइम ब्रांच की टीम ने मॉडल और अभिनेत्री की गिरफ्तारी नहीं दिखाते हुए इसे रेस्क्यू बताया है. जांच टीम ने इस पूरे मामले में ईशा खान नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो यह सेक्स रैकेट चलाया करती थी. ईशा खान नामक इस महिला दलाल को पुलिस ने अरेस्ट दिखाया है.
सीनियर इंस्पेक्टर मनीष श्रीधनकर ने कहा कि महिला दलाल ईशा खान ने बताया है कि वह इस सेक्स रैकेट को पिछले कई सालों से चला रही थी. डीसीपी दत्ता नलावडे को किसी ने जब ईशा खान के बारे में जानकारी दी, तो उन्होंने अपनी टीम को अलर्ट किया.
Maharashtra | Mumbai Crime Branch on Friday busted a high-profile prostitution racket at a five-star hotel in Juhu. A TV actress was arrested and two people, including a model and another TV actress, have been rescued.
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने फौरन ईशा खान से फर्जी ग्राहक बनकर कॉल किया. क्राइम ब्रांच की टीम ने कहा, कि मेरे और मेरे दोस्त को टॉप मॉडल्स चाहिए तो ईशा खान ने टीम को कई फोटो वॉट्सऐप पर भेजे. क्राइम ब्रांच अधिकारी ने उनमें से दो लड़कियों के फोटो सेलेक्ट किए. इनमें से एक टॉप मॉडल है जिसने कई विज्ञापनों में काम किया है और दूसरी ने कई टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है.
दो घंटे का दो लाख करती थीं चार्ज
ईशा खान ने टीम से प्रति लड़की का दो घंटे का दो लाख रुपये का सौदा तय किया और इन दो लाख रुपये में ईशा खान को 50 हजार रुपये दिए जाने की बात की गई थी, जबकि जिन दो लड़कियों को सेलेक्ट किया गया था, ग्राहकों से मिली रकम से उन्हें डेढ़-डेढ़ लाख रुपये ईशा खान द्वारा दिए जाते. इस सेक्स रैकेट के उद्भेदन के लिए फर्जी ग्राहक बने क्राइम ब्रांच अधिकारी ने सौदे के लिए हां कर दी.
उसके बाद जुहू का फाइव स्टार होटल भी बुक करा दिया गया और गुरुवार की रात जैसे ही महिला दलाल सौदे के मुताबिक मॉडल और अभिनेत्री को लेकर उस होटल के बाहर पहुंची, क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया.
Add India.com as a Preferred Source
पूछताछ में मॉडल और एक्ट्रेस ने ये बताया
मॉडल और टीवी अभिनेत्री ने बताया कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण विज्ञापनों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग बंद थी, पैसों की कमी हो गई थी, इसलिए वे इस धंधे में आईं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.