मुंबई: महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मुंबई और सतारा में पांच लोगों की मौत हो गई. महाराष्ट्र के बड़े हिस्से, विशेष रूप से तटीय कोंकण क्षेत्र में बारिश लगातार जारी है. इसी वजह से क्षेत्र में रविवार को ट्रेनों के आवागमन पर भी असर पड़ा है. अधिकारियों ने कहा कि ठाणे में हेलीकॉप्टरों ने 73 लोगों को बचाया और मुंबई उपनगर में फंसे लगभग 400 लोगों को बचाने के लिए नौका तैनात की गई. उधर, भारी बारिश के अलर्ट के चलते महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ के सभी निजी और सार्वजनिक स्कूल और कॉलेज को बंद करने का आदेश दिया है. आपातकालीन और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कुछ सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे. इसके अलावा प्राइवेट ऑफिसों के कर्मचारियों को बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाने को कहा गया है.
Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC): All private and public schools and colleges will remain shut tomorrow in Mumbai. Some government offices providing emergency & essential services will remain open. Private office staff may move out only if essential. pic.twitter.com/OF4Med2QYE
— ANI (@ANI) August 4, 2019
वहीं मुंबई के सांताक्रूज पूर्व में बिजली का करंट लगने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि धरावी में एक युवक बह गया. इसके अलावा पुणे के दो व्यक्ति सतारा में एक झरने में डूब गए. उन लोगों की कार पुल पर एक बैरिकेड से टकरा गई और वे बाढ़ के पानी में बह गए. रात भर हुई लगातार बारिश के बाद, कुर्ला उपनगर के क्रांति नगर, इंदिरा नगर, जरीमरी, शंकरनगर और बैल-बाजार इलाकों के कई घरों में पानी घुस गया. एनडीआरएफ की दो टीमों ने वहां फंसे लगभग 400 निवासियों को रबड़ की नौका से बाहर निकाला. स्थानीय विधायक एवं विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता नसीम खान ने कहा कि उन्हें अस्थायी रूप से बजरवाड नगरपालिका स्कूल और अन्य स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया गया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवश्यकतानुसार भोजन, पानी और चिकित्सा की व्यवस्था भी की है.
Maharashtra Government: Considering the hint of heavy rainfall tomorrow, citizens of Mumbai Metropolitan Region may move out of their homes only if absolutely essential. All urgent services will continue. https://t.co/H8KhzKpsTO
— ANI (@ANI) August 4, 2019
भारतीय वायुसेना ने एमआई-17 हेलिकॉप्टर तैनात किया, जिसमें 58 ग्रामीणों को बचाया गया. इनमें 18 बच्चे भी शामिल थे. एक अन्य अभियान में शनिवार शाम पालघर के बुरंडा गांव में एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर द्वारा 15 घायल ग्रामीणों को बचाया गया. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि अभियान महाराष्ट्र सरकार के एक अनुरोध के बाद चलाए गए थे और सभी फंसे हुए लोगों को ठाणे के वायुसेना स्टेशन में सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया.
National Disaster Response Force (NDRF): 50 patients and 120 hospital staff were rescued from Surya Mother And Child Care Superspeciality Hospital, Hinjewadi in Pune, today. #Maharashtra pic.twitter.com/44PG9Qk5U6
— ANI (@ANI) August 4, 2019
वहीं दूसरी ओर रायगढ़ जिले के कुछ गांवों में रविवार सुबह चार बजे से पांच-छह फुट गहरे पानी में लगभग 60 लोग फंसे हुए थे. उन्हें नौका के जरिए एनडीआरएफ की टीमों ने बचाया और इसी तरह पालघर के मोरी गांव में भी 40 लोगों को बचाया गया. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए ठाणे, रत्नागिरी और पुणे के अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों ने सोमवार को छुट्टी कर दी है. वसई-विरार के बीच पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) की सेवा कई घंटों तक निलंबित रही, क्योंकि पटरियों पर पानी भर गया था.
Maharashtra: Houses have been submerged in floodwater in Kalyan, Thane. pic.twitter.com/0DmGIgdhWs
— ANI (@ANI) August 4, 2019
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कई ट्रेनों के मार्ग बदलने पड़े और नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस जैसी ट्रेन सुबह चार बजे से इगतपुरी में ही फंसी रही. मुंबई, ठाणे और पालघर के स्टेशनों पर हजारों की संख्या में यात्री फंसे हुए थे, क्योंकि ट्रेन सेवाएं बाधित थीं. बीएमसी, एनडीआरएफ, भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के अलावा सभी अन्य एजेंसियां मुंबई और ठाणे में होने वाली किसी भी घटना के लिए हाई अलर्ट पर हैं. अधिकारियों ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ज्यादातर उड़ानें लगभग 30 मिनट की देरी से चली. मौसम विभाग ने कहा कि रविवार सुबह तक मुंबई शहर में 142 मि. मी. बारिश दर्ज की गई, जबकि उपनगरों में 204 मि. मी. बारिश हुई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.