live

Mumbai Rains News: मुंबई में भारी बारिश का कहर, जलभराव के कारण रेलवे ने रद्द कीं 14 ट्रेनें | LIVE Updates

Mumbai Rains LIVE Updates 19 August: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग मौसमी तबाही में फंसे हुए हैं.

Published date india.com Updated: August 19, 2025 10:45 PM IST
Mumbai Rains News LIve Updates
Mumbai Rains News LIve Updates

Mumbai Rain News LIVE Updates 19 August: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बारिश से बेहाल है. मुंबई में शनिवार से हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश की वजह से कई रास्तों पर भीषण जाम लगा हुआ है. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं. बारिश और जलभराव को देखते हुए BMC ने स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी भी कर दी है. बारिश का असर मुंबई की लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train Update) सेवाओं पर भी पड़ा है. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. बारिश की वजह से महाराष्ट्र में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग बाढ़ और भूस्खलन जैसी मौसमी तबाही में फंसे हुए हैं.

Mumbai Rain News LIVE Updates 19 August

Live Updates

  • Aug 19, 2025 10:45 PM IST

    मुंबई में मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास भक्ति पार्क और चेंबूर के बीच रुकी मोनोरेल ट्रेन (RST-4) के सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

  • Aug 19, 2025 8:24 PM IST
  • Aug 19, 2025 8:22 PM IST

    भारी बारिश पर डीसीपी ट्रैफिक तिरूपति काकड़े ने कहा, भारी बारिश के कारण नवी मुंबई के पाटनी ग्राउंड के पास रेलवे अंडरपास में भारी जलभराव हो गया है. ठाणे से बेलापुर जाने वाला यातायात धीमी गति से चल रहा है. जेएनपीटीपी मार्ग और ऐरोली को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थिति विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण है, जहां वर्तमान में केवल भारी वाहनों को ही जाने की अनुमति है. यातायात पुलिस ने हल्के वाहनों का मार्ग बदल दिया है. पुलिस स्टेशन के अधिकारी, यातायात पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर यातायात का प्रबंधन कर रहे हैं. हालांकि यातायात धीमा है, लेकिन पूरी तरह से रुका नहीं है. सभी विभाग स्थिति को संभालने में सहयोग कर रहे हैं. भारी बारिश और धीमी गति से चलने वाले यातायात के कारण होने वाली संभावित कठिनाइयों के कारण जनता को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है.

  • Aug 19, 2025 7:55 PM IST

    मुंबई में मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास एक मोनोरेल ट्रेन में बिजली आपूर्ति में समस्या आई है. यात्रियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.

  • Aug 19, 2025 7:36 PM IST
  • Aug 19, 2025 4:24 PM IST
    मुंबई में भारी बारिश की वजह से 250 से अधिक विमानों की आवाजाही में देरी हुई.
  • Aug 19, 2025 2:40 PM IST
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में भारी बारिश के कारण 12-14 लाख हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है.
  • Aug 19, 2025 2:29 PM IST
    सेंट्रल रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया है.
    Train Number: 12188-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-जबलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस कैंसिल.
    Train Number: 11011-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से धुले एक्सप्रेस कैंसिल.
    Train Number: 22159- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – एम.जी.आर. चेन्नई सेंट्रल कैंसिल.
  • Aug 19, 2025 2:24 PM IST

    भारी बारिश की वजह से कई ट्रैक पानी में डूब गये हैं इससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं. इसके अलावा कई ट्रेनें कैंसिल भी हुई हैं.

  • Aug 19, 2025 1:45 PM IST
    लगातार हो रही बारिश के बाद कुछ स्थानों पर पटरियों पर पानी जमा होने के कारण पश्चिम रेलवे सहित उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सुबह से ही विलंब से चल रही हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.